LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
31 Oct 2026
ब्रेकिंग

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरिया पुलिस ने देखी ‘एकता परेड 2026’, अधिकारियों के साथ आम नागरिक भी हुए शामिल

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरिया पुलिस ने देखी ‘एकता परेड 2026’, अधिकारियों के साथ आम नागरिक भी हुए शामिल
राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरिया पुलिस ने देखी ‘एकता परेड 2026’, अधिकारियों के साथ आम नागरिक भी हुए शामिल। फोटो: आज का दिन न्यूज़

बैकुंठपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस पर गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में आयोजित भव्य ‘एकता परेड 2026’ का सीधा प्रसारण कोरिया जिले में उत्साहपूर्वक देखा गया। देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले के पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन, थाना एवं चौकी परिसरों में लाइव प्रसारण की विशेष व्यवस्था की गई थी।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरिया में आयोजित लाइव प्रसारण कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, उप पुलिस अधीक्षक मोहसीन खान, आशा सेन एवं श्याम मधुकर सहित कार्यालय में पदस्थ पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से एकता परेड का सीधा प्रसारण देखा तथा राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इसी क्रम में रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) बैकुंठपुर में भी रक्षित निरीक्षक सहित समस्त पुलिस बल ने एकता परेड का लाइव प्रसारण देखा। वहीं जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने परिसरों में प्रोजेक्टर और स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था की गई थी।

इस आयोजन की विशेष बात यह रही कि इसमें केवल पुलिस अधिकारी और कर्मचारी ही नहीं, बल्कि स्थानीय आम नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। नागरिकों ने थानों एवं चौकियों में पहुंचकर एकता परेड का सीधा प्रसारण देखा और राष्ट्रीय एकता के इस गौरवशाली आयोजन के साक्षी बने।

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित इस सामूहिक प्रसारण के माध्यम से कोरिया जिले में देश की एकता, अखंडता, आपसी सद्भाव और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0