LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
12 Jul 2026
ब्रेकिंग

द्रोणाचार्य दुबे ने लगाया चंदन का पौधा, मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज से शुरू हुआ वृक्षारोपण अभियान,

द्रोणाचार्य दुबे ने लगाया चंदन का पौधा, मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज से शुरू हुआ वृक्षारोपण अभियान,
द्रोणाचार्य दुबे ने लगाया चंदन का पौधा, मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज से शुरू हुआ वृक्षारोपण अभियान, । फोटो: आज का दिन न्यूज़

मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज में चंदन का पौधा लगाकर शुरू हुआ वृक्षारोपण अभियान

मनेंद्रगढ़। अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डल्लू कुमार सोनी के निर्देश पर चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत छत्तीसगढ़ में मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज परिसर से हुई। समिति के प्रदेश अध्यक्ष द्रोणाचार्य दुबे ने चंदन का पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया।

अभियान की शुरुआत के लिए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने द्रोणाचार्य दुबे को चंदन का पौधा भेंट किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पत्रकारों और नागरिकों से कम से कम एक फलदार या छायादार पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की।

कार्यक्रम में एमसीबी प्रेस क्लब के अध्यक्ष रंजीत सिंह, मनेंद्रगढ़ पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रवीण निशी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। समिति ने बताया कि यह अभियान पूरे छत्तीसगढ़ में चलाया जाएगा।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0