LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
20 Aug 2026
ब्रेकिंग

ब्लॉक अध्यक्ष शिवांश जैन ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ बरतुंगा सड़क सहित जन समस्याओं को लेकर एसईसीएल के मुख्य महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन ,

ब्लॉक अध्यक्ष शिवांश जैन ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ बरतुंगा सड़क सहित जन समस्याओं को लेकर एसईसीएल के मुख्य महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन ,
ब्लॉक अध्यक्ष शिवांश जैन ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ बरतुंगा सड़क सहित जन समस्याओं को लेकर एसईसीएल के मुख्य महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन ,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

चिरमिरी। बरतुंगा की सड़क को एसईसीएल द्वारा तोड़े जाने और बिना उचित वैकल्पिक व्यवस्था के आवागमन प्रभावित होने के मामले को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी ने एसईसीएल चिरमिरी के मुख्य महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा।

     ज्ञापन में मांग की गई कि बरतुंगा के लिए तत्काल सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराया जाए तथा वर्तमान मार्ग पर लाइट, डामरीकरण एवं स्पष्ट साइन बोर्ड लगाए जाएं, ताकि रात में आम नागरिकों और स्कूली बच्चों को परेशानी न हो।

    इसके साथ ही स्थानीय युवाओं को नवीन एवं पुरानी चल रही निजी खदानों में रोजगार में प्राथमिकता, विकास कार्यों में आ रही अनावश्यक रुकावट दूर करने एसईसीएल कॉलोनी में सफाई पानी बिजली की समुचित व्यवस्था तथा एसईसीएल क्वाटर मे रह रहे स्थानीय लोगों को दिए जा रहे नोटिसों पर तत्काल रोक लगाई जाए ।

       ब्लॉक अध्यक्ष शिवांश जैन ने कहा कि जनहित से जुड़े इन मुद्दों का शीघ्र समाधान नहीं होने पर कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से जन आंदोलन के साथ संघर्ष करेगी।

     इस अवसर पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शिवांश जैन के साथ चिरमिरी नगर पालिक निगम की नेता प्रतिपक्ष गायत्री बिरहा, हल्दीबाड़ी मंडल अध्यक्ष उमाशंकर अलगमकर, ब्लॉक महामंत्री रज्जाक खान, शिव महाराणा पार्षद शनि चौहथा एवं कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष वीरू खान उपस्थित रहे।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0