LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
22 Aug 2026
ब्रेकिंग

जन्मदिन बना सेवा का संकल्प: जनसंपर्क अधिकारी नूतन सिदार ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया बेटे का जन्मदिन, न्योता भोजन के साथ खेल सामग्री, कॉपी, पेन और

जन्मदिन बना सेवा का संकल्प: जनसंपर्क अधिकारी नूतन सिदार ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया बेटे का जन्मदिन, न्योता भोजन के साथ खेल सामग्री, कॉपी, पेन और
जन्मदिन बना सेवा का संकल्प: जनसंपर्क अधिकारी नूतन सिदार ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया बेटे का जन्मदिन, न्योता भोजन के साथ खेल सामग्री, कॉपी, पेन और । फोटो: आज का दिन न्यूज़

जन्मदिन, न्योता भोजन के साथ खेल सामग्री, कॉपी, पेन और उपहार किए भेंट,

जशपुरनगर, 8 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी न्योता भोजन योजना के अंतर्गत 6 जुलाई 2026 को समर्थ आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण केन्द्र, जशपुर में एक प्रेरणादायी आयोजन किया गया। जिला जनसंपर्क अधिकारी नूतन सिदार ने अपने पुत्र प्रखर कुमार के जन्मदिन के अवसर पर दिव्यांग बच्चों के साथ न्योता भोजन का आयोजन कर समाज के प्रति संवेदनशीलता और सेवा का संदेश दिया।

इस अवसर पर बच्चों को स्वादिष्ट भोजन कराने के साथ-साथ खेल सामग्री, कॉपी, पेन, कंपास बॉक्स तथा अन्य उपयोगी उपहार सामग्री भी भेंट की गई। दिव्यांग बच्चों ने उत्साह और खुशी के साथ न्योता भोजन का आनंद लिया तथा उपहार पाकर उनके चेहरे खिल उठे।

कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के उप संचालक धर्मेन्द्र कुमार साहू, वरिष्ठ प्रबंधक श्रवण कुमार भगत, सहायक अधीक्षक वेद प्रकाश कुलदीप सहित विभाग के अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि न्योता भोजन योजना सामुदायिक सहभागिता पर आधारित एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के तहत जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ, राष्ट्रीय पर्व तथा अन्य विशेष अवसरों पर स्कूलों, आश्रमों और छात्रावासों में अध्ययनरत बच्चों को भोजन कराकर उनके साथ खुशियां साझा की जा सकती हैं। यह पहल समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम बन रही है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0