LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
06 Aug 2026
ब्रेकिंग

सीतापुर में पुलिस थाने के पीछे फिर बड़ी चोरी: श्री श्याम जनरल स्टोर से सवा लाख नकद समेत कीमती सामान पार,

सीतापुर में पुलिस थाने के पीछे फिर बड़ी चोरी: श्री श्याम जनरल स्टोर से सवा लाख नकद समेत कीमती सामान पार,
सीतापुर में पुलिस थाने के पीछे फिर बड़ी चोरी: श्री श्याम जनरल स्टोर से सवा लाख नकद समेत कीमती सामान पार,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

एक महीने में दूसरी वारदात, शटर और अलमारी तोड़कर चोरों ने दिया घटना को अंजाम; व्यापारियों में आक्रोश,

अंबिकापुर/सीतापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर में अज्ञात चोरों ने एक बार फिर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सोमवार देर रात पुराना बस स्टैंड स्थित 'श्री श्याम जनरल स्टोर' का शटर और अलमारी तोड़कर चोर गल्ले में रखे करीब सवा लाख रुपये नकद सहित कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह दुकान सीतापुर पुलिस थाने के ठीक पीछे स्थित है। इसके बावजूद चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देने में सफल रहे। इतना ही नहीं, इसी दुकान में एक महीने के भीतर दूसरी बार चोरी हुई है, जिससे व्यापारियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी बढ़ गई है।

मंगलवार सुबह जब दुकान संचालक सीताराम गोयल दुकान खोलने पहुंचे तो शटर टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके।

लगातार बढ़ रहे अपराधों से व्यापारियों में रोष

सीतापुर नगर में लगातार चोरी, उठाईगीरी और चेन स्नेचिंग की घटनाओं से व्यापारियों और आम नागरिकों में भारी आक्रोश है। करीब 10 दिन पहले हुई लगभग एक करोड़ रुपये की उठाईगीरी की घटना का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। ऐसे में लगातार हो रही नई वारदातों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से नगर में रात्रि गश्त बढ़ाने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापारी आंदोलन के लिए भी मजबूर हो सकते हैं।SEO Title

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0