LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
25 Sep 2026
ब्रेकिंग

रीत जैन की पहल पर चिरमिरी में बड़ा फैसला: 25-26 सितंबर को पशु वध और मांस बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

रीत जैन की पहल पर चिरमिरी में बड़ा फैसला: 25-26 सितंबर को पशु वध और मांस बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध
रीत जैन की पहल पर चिरमिरी में बड़ा फैसला: 25-26 सितंबर को पशु वध और मांस बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। फोटो: आज का दिन न्यूज़

अनंत चतुर्दशी, पर्युषण और क्षमा वाणी पर्व को लेकर नगर निगम ने जारी किया आदेश

चिरमिरी। अनंत चतुर्दशी एवं जैन धर्म के पावन पर्युषण पर्व और क्षमा वाणी पर्व को देखते हुए चिरमिरी नगर पालिक निगम क्षेत्र में 25 और 26 सितंबर 2026 को पशु वध एवं मांस बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह आदेश सकल दिगंबर जैन समाज चिरमिरी की मांग और भाजपा के युवा नेता एवं जैन समाज के सदस्य रीत जैन की पहल के बाद जारी किया गया है।

युवा नेता रीत जैन ने बताया कि गुरुवार सुबह उन्होंने दूरभाष के माध्यम से चिरमिरी शहर के अनुविभागीय दंडाधिकारी एवं नगर पालिक निगम चिरमिरी के आयुक्त विजेंद्र सारथी से चर्चा की थी। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम द्वारा अनंत चतुर्दशी, पर्युषण पर्व एवं क्षमा वाणी पर्व के अवसर पर 25 और 26 सितंबर को पशु वध एवं मांस बिक्री पर लगाए गए प्रतिबंध का हवाला देते हुए चिरमिरी में भी इसी तरह का आदेश जारी करने का आग्रह किया।

रीत जैन ने कहा कि इन पावन धार्मिक पर्वों के दौरान सनातन एवं जैन समाज की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र में भी पशु वध एवं मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाना आवश्यक है।

मामले में नगर निगम प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए 25 एवं 26 सितंबर 2026 को चिरमिरी नगर पालिक निगम क्षेत्र में पशु वध एवं मांस बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी कर दिया।

आदेश जारी होने पर रीत जैन ने सकल दिगंबर जैन समाज चिरमिरी की ओर से शासन एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया और त्वरित कार्रवाई के लिए नगर निगम प्रशासन की सराहना की।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0