LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
09 Oct 2026
ब्रेकिंग

चरचा कालरी क्वाटर में हुई चोरी के प्रकरण में कायमी के 03 घण्टे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

चरचा कालरी क्वाटर में हुई चोरी के प्रकरण में कायमी के 03 घण्टे के भीतर आरोपी गिरफ्तार
चरचा कालरी क्वाटर में हुई चोरी के प्रकरण में कायमी के 03 घण्टे के भीतर आरोपी गिरफ्तार। फोटो: आज का दिन न्यूज़

बैकुंठपुर 

बीते 06 अक्टूबर 2026 को प्रार्थी अमन सिंह निवासी स्टाप कालोनी चरचा के द्वारा थाना उपस्थित होकर लिखित शिकायत दर्ज कराया कि उसकी मॉ के द्वारा फोन कर बताया गया कि वह 05 अक्टूबर 2026 को चरचा आरओ ऑफिस काम करने 10ः00 बजे गई थी । दोपहर करीब 02ः00 बजे खाना खाने घर आई तो देखी कि उसके घर के पीछे तरफ बाथरूम के पास का रोशन दान को तोड कर कोई अज्ञात चोर घर में घुसकर घर में रखे अलमारी से नगदी रकम 50 एवं 100 के नोट कुल 15000/- रूपये तथा घर में रखे फल व अन्य खाने पीने का सामान चोरी कर ले गया है।

उपरोक्त रिपोर्ट पर थाना में अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि संदेही शमशेर उर्फ गगन निवासी घुटरी दफाई चरचा के द्वारा प्रार्थी के घर पर चोरी कर चोरी किये गये रूपये से एक मोबाईल खरीदी कर बचे रूपयो को खर्च कर रहा है ।

इस सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके निर्देश व कुशल मार्गदर्शन में मामले में चोरी गये माल मशरूका की बरामदगी हेतु थाना प्रभारी चरचा एवं थाना की टीम गठित कर संदेही शमशेर उर्फ गगन निवासी घुटरी दफाई चरचा को तलब कर पूछताछ की गई । जिसने घटना दिनांक को प्रार्थी के घर से चोरी करना करना स्वीकार किया एवं उसके पेश करने पर चोरी के रूपयों से खरीदी गई मोबाईल- (कीमती 7500 रूपये) एवं नगदी रकम 970 रूपये जप्त किया गया है।

मामले में आरोपी शमशेर उर्फ गगन उम्र 22 वर्ष निवासी घुटरी दफाई चरचा को 06 अक्टूबर 2026 के 16ः10 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक के. एस. गौतम, प्रधान आरक्षक शशिभूषण, सैनिक विकास सिंह, राजेश तथा रविदास की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0