LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
16 Aug 2026
ब्रेकिंग

पार्षद निधि के 73.38 करोड़ और महापौर/अध्यक्ष निधि के 31.16 करोड़ जारी,नगरीय निकायों को मिली 104.54 करोड़ की सौगात,

पार्षद निधि के 73.38 करोड़ और महापौर/अध्यक्ष निधि के 31.16 करोड़ जारी,नगरीय निकायों को मिली 104.54 करोड़ की सौगात,
पार्षद निधि के 73.38 करोड़ और महापौर/अध्यक्ष निधि के 31.16 करोड़ जारी,नगरीय निकायों को मिली 104.54 करोड़ की सौगात, । फोटो: आज का दिन न्यूज़

नगरीय निकायों को मिली 104.54 करोड़ की सौगात: पार्षद निधि के 73.38 करोड़ और महापौर/अध्यक्ष निधि के 31.16 करोड़ जारी

रायपुर: राज्य शासन ने नगरीय निकायों के विकास के लिए कुल 104 करोड़ 54 लाख 25 हजार रुपए की राशि जारी कर दी है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने यह फंड आवंटित किया है।

राशि का मुख्य विवरण:

पार्षद निधि: प्रदेश के नगरीय निकायों में विकास कार्यों के लिए 73 करोड़ 38 लाख रुपए जारी किए गए हैं।

महापौर एवं अध्यक्ष निधि: नगर निगमों के लिए महापौर निधि और नगर पालिका व पंचायतों के लिए अध्यक्ष निधि के तहत कुल 31 करोड़ 16 लाख 25 हजार रुपए की प्रथम किश्त आवंटित की गई है।

विकास कार्यों को गति:

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सभी निकायों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस राशि का सदुपयोग करते हुए शहरी आबादी के लिए मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों को प्राथमिकता दें, ताकि आम नागरिकों को योजनाओं का लाभ जल्द मिल सके।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के निर्देश पर चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नगर निगमों में महापौर निधि तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में अध्यक्ष निधि की 50-50 प्रतिशत राशि की प्रथम किस्त के रूप में कुल 31 करोड़ 16 लाख 25 हजार रुपए जारी किए गए हैं। तीनों तरह की नगरीय निकायों में पार्षद निधि के रूप में कुल 73 करोड़ 38 लाख रुपए भी जारी किए गए हैं। 

विभाग द्वारा 14 नगर निगमों में महापौर निधि के 10 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपए, 57 नगर पालिकाओं में अध्यक्ष निधि के 11 करोड़ 6 लाख 25 हजार रुपए तथा 121 नगर पंचायतों में अध्यक्ष निधि के 9 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपए जारी किए गए हैं। वहीं पार्षद निधि के प्रथम किस्त (50 प्रतिशत) के रूप में नगर निगमों को 21 करोड़ 84 लाख रुपए, नगर पालिकाओं को 24 करोड़ 34 लाख 50 हजार रुपए एवं नगर पंचायतों को 27 करोड़ 19 लाख 50 हजार रुपए जारी किए गए हैं।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0