LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
05 Oct 2026
ब्रेकिंग
₹1000 की मदद को ईश्वरी ने बनाया कमाई का जरिया, घर के पीछे सब्जी-बाड़ी से बढ़ाई परिवार की आमदनीयुवाओं के लिए बड़ा मौका: रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तीसिंगापुर के मंडाई मॉडल से छत्तीसगढ़ के जंगलों को ग्लोबल टूरिज्म से जोड़ने की तैयारी, साय बोले-हूबहू नकल नहीं, स्थानीय जरूरतों के मुताबिक बनेगा मॉडल’नेत्रहीन छात्रों को तकनीक से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की पहल, आमाखेरवा विद्यालय में दिव्यांगजन मूल्यांकन शिविरवडनगर से वाराणसी जा रही ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा का छत्तीसगढ़ में भव्य स्वागत, नेताम-जायसवाल और चंपा देवी पावले ने बढ़ाया यात्रियों का उत्साह

युवाओं के लिए बड़ा मौका: रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती

युवाओं के लिए बड़ा मौका: रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती
युवाओं के लिए बड़ा मौका: रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती। फोटो: आज का दिन न्यूज़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में होगा आयोजन, तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्र में नौकरी के लिए कर सकेंगे आवेदन

रायपुर, 5 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजधानी रायपुर में 7 और 8 अक्टूबर 2026 को राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में होने वाले इस रोजगार मेले में तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्रों के 8 हजार से अधिक रिक्त पदों पर युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।

रोजगार मेले का आयोजन कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य तथा कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की अध्यक्षता में आयोजित होगा।

निजी कंपनियों और बड़े उद्योगों की होगी भागीदारी

विभाग के सचिव डॉ. बसवराजू एस. के अनुसार रोजगार मेले में प्रदेश के बड़े उद्योगों और निजी प्रतिष्ठानों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। इसका उद्देश्य अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्ध रिक्तियों के लिए युवाओं को सीधे रोजगारदाताओं से जोड़ना और उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

इच्छुक युवा ई-रोजगार पोर्टल पर उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा रोजगार मेले के लिए अपना पंजीयन भी करा सकते हैं। मेले में शामिल होने वाले युवाओं को विभिन्न कंपनियों एवं प्रतिष्ठानों में उपलब्ध पदों की जानकारी लेने और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करने का अवसर मिलेगा।

चयनित युवाओं को कार्यक्रम में मिल सकता है ऑफर लेटर

राज्य एवं जिला स्तरीय रोजगार मेलों में चयनित आवेदकों को कार्यक्रम के दौरान ही ऑफर लेटर प्रदान करने की तैयारी की गई है। इससे युवाओं को रोजगार की प्रक्रिया में तेजी मिलेगी और निजी क्षेत्र में सीधे अवसर प्राप्त हो सकेंगे।

गांवों और शहरों तक पहुंचाई जा रही जानकारी

रोजगार मेले में अधिकाधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों और अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। संबंधित विभागों एवं जिलों को भी युवाओं तक रोजगार मेले की जानकारी पहुंचाने तथा उनकी अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य शासन के अनुसार यह रोजगार मेला प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित संस्थानों और उद्योगों से सीधे जुड़ने का अवसर देगा। आयोजन के जरिए बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप बेहतर करियर अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0