झुमका पर्यटन स्थल में वृद्धजनों और विशेष विद्यालय के बच्चों के लिए योग, खेल और पिकनिक कार्यक्रम का आयोजन

बैकुंठपुर । कोरिया कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी के निर्देशन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में सरकार के गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में झुमका पर्यटन स्थल में वृद्धाश्रम के वृद्ध जनों और मानसिक मंद बच्चों के लिए विशेष विद्यालय के बच्चों के लिए एक विशेष योग, खेल और पिकनिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में वृद्धाश्रम के 14 वृद्धजन और विशेष विद्यालय के 17 बच्चे उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य इन बच्चों और वृद्ध जनों को शारीरिक और मानसिक रूप से सक्रिय करना था।
झुमका पर्यटन स्थल पर आयोजित इस कार्यक्रम में योगाभ्यास, खेलकूद गतिविधियां और मनोरंजन कार्यक्रम हुए। साथ ही, वृद्ध जनों और बच्चों के लिए स्वादिष्ट और रुचिकर भोजन की व्यवस्था की गई।
समाज कल्याण विभाग, जनपद पंचायत एवं आयुष विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका सहयोग इस आयोजन को और भी सफल बनाने में सहायक रहा।
यह कार्यक्रम न केवल वृद्धाश्रम के वृद्ध जनों और विशेष विद्यालय के बच्चों के लिए सुखद अनुभव था, बल्कि समाज में जागरूकता और संवेदनशीलता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।