LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
07 Aug 2026
ब्रेकिंग

पीएचई पंप हाउस में 1.24 लाख की मोटर पंप चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया पंप बरामद,

पीएचई पंप हाउस में 1.24 लाख की मोटर पंप चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया पंप बरामद,
पीएचई पंप हाउस में 1.24 लाख की मोटर पंप चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया पंप बरामद,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

एमसीबी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पूछताछ में आरोपियों ने कबूला जुर्म, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए,

वेस्ट चिरमिरी। एमसीबी जिले के पोड़ी थाना क्षेत्र में पीएचई के पंप हाउस से करीब 1.24 लाख रुपये कीमत की मोटर पंप चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया किरलोस्कर कंपनी का 15 KW/20HP मोटर पंप भी बरामद कर लिया है।

थाना प्रभारी शेष नारायण सिंह ने बताया कि पीएचई कॉलोनी निवासी शिवकुमार जगत (59 वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 2 अगस्त 2026 की रात अज्ञात चोर पंप हाउस के शेड में फ्रेम में लगा 15 KW/20HP, 1450 RPM, 39 AMP, DH Kirloskar कंपनी का मोटर पंप चोरी कर ले गए। चोरी गए पंप की कीमत 1,24,419 रुपये आंकी गई।

शिकायत के आधार पर थाना पोड़ी में अपराध क्रमांक 123/2026 के तहत धारा 305(e) एवं 331(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के निर्देश और नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी दीपिका मिंज के मार्गदर्शन में गठित टीम ने संदेह के आधार पर पवन कुमार (21 वर्ष) एवं रामकुमार पाल उर्फ राम (29 वर्ष), दोनों निवासी नवापारा पोड़ी, से पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।

आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया मोटर पंप बरामद कर जब्त किया गया। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शेष नारायण सिंह, सहायक उपनिरीक्षक पूरन राजवाड़े, प्रधान आरक्षक सुरसेन तिर्की, आरक्षक अजय कुमार मिश्रा सहित थाना पोड़ी के अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0