मनेन्द्रगढ़: शा. उ. मा. वि. शिक्षा विभाग की कक्षा आठवीं की पांच छात्राओं ने राष्ट्रीय साधन सह मेधावी छात्रवृत्ति (NMMS) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। इस सफलता के साथ ही ये छात्राएं अब कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रतिवर्ष 12,000 रुपये (कुल 48,000 रुपये) की छात्रवृत्ति की हकदार बन गई हैं।
सफल छात्राएं: आरती, चांदनी कुर्रे, श्रेया, नाव्य और सोनाक्षी।
इस उपलब्धि का श्रेय प्राचार्य अर्चना वैष्णव, प्रधान पाठक गोविंद दास, शिक्षक रोहित सिंह, परीक्षा प्रभारी टी. विजय गोपाल राव और नोडल अधिकारी जशवंत कुमार के विशेष मार्गदर्शन को जाता है। उन्होंने छात्राओं को फॉर्म भरने से लेकर परीक्षा की तैयारी तक हर कदम पर प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया है।




पाठकों की टिप्पणियां 0