LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
07 Oct 2026
ब्रेकिंग

सूरजपुर में अवैध लकड़ी तस्करी पर वन विभाग का शिकंजा, बोलेरो और बिना नंबर ट्रैक्टर से 78 नग लकड़ी जब्त

सूरजपुर में अवैध लकड़ी तस्करी पर वन विभाग का शिकंजा, बोलेरो और बिना नंबर ट्रैक्टर से 78 नग लकड़ी जब्त
सूरजपुर में अवैध लकड़ी तस्करी पर वन विभाग का शिकंजा, बोलेरो और बिना नंबर ट्रैक्टर से 78 नग लकड़ी जब्त। फोटो: आज का दिन न्यूज़

साल की 22 चिरान और मिश्रित प्रजाति की 56 बल्ली बरामद, दोनों वाहनों को जब्त कर वन अपराध दर्ज

सूरजपुर, 5 अक्टूबर 2026। जिले में अवैध वनोपज के परिवहन और तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। वनमंडलाधिकारी विपुल अग्रवाल के निर्देशन में वन परिक्षेत्र रामानुजनगर की टीम ने अवैध रूप से लकड़ी का परिवहन कर रहे दो वाहनों को पकड़कर भारी मात्रा में लकड़ी जब्त की है। दोनों मामलों में संबंधितों के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया है।

वन विभाग के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर रामानुजनगर वन परिक्षेत्र की टीम ने क्षेत्र में निगरानी और सघन जांच शुरू की थी। इसी दौरान बिना वैध दस्तावेजों के लकड़ी का परिवहन करते दो वाहनों को पकड़ा गया।

बोलेरो से साल की 22 चिरान बरामद

जांच के दौरान बोलेरो पिकअप क्रमांक CG 29 A-6026 को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से साल प्रजाति की 22 नग चिरान बरामद हुई। लकड़ी के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर वाहन और वनोपज को जब्त कर लिया गया।

बिना नंबर ट्रैक्टर से 56 बल्ली जब्त

दूसरी कार्रवाई में वन विभाग की टीम ने बिना पंजीयन नंबर वाले पावर ट्रैक्टर-मय ट्रॉली को पकड़ा। वाहन की जांच में मिश्रित प्रजाति की 56 नग बल्ली बरामद हुई। इस मामले में भी लकड़ी के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं पाए गए।

वन विभाग ने दोनों वाहनों और जब्त वनोपज को अपने कब्जे में लेकर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

वन विभाग की टीम रही मौजूद

कार्रवाई के दौरान वन परिक्षेत्राधिकारी रामानुजनगर रामकिशन सिंह, वनरक्षक ऋषि कुमार पाण्डेय, रितेश कुमार मिश्रा सहित अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

अवैध वनोपज की सूचना देने की अपील

वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि जंगल और वनोपज से जुड़ी किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, कटाई या तस्करी की जानकारी तत्काल निकटतम वन कार्यालय अथवा वन कर्मचारियों को दें। विभाग ने कहा कि प्राकृतिक वन संपदा की सुरक्षा के लिए अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0