LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
12 Sep 2026
ब्रेकिंग

सरगुजा ओलंपिक की तैयारियां तेज, खिलाड़ियों की अधिकतम भागीदारी पर रहेगा जोर।

सरगुजा ओलंपिक की तैयारियां तेज, खिलाड़ियों की अधिकतम भागीदारी पर रहेगा जोर।
सरगुजा ओलंपिक की तैयारियां तेज, खिलाड़ियों की अधिकतम भागीदारी पर रहेगा जोर।। फोटो: आज का दिन न्यूज़

मनेन्द्रगढ़ में व्यायाम शिक्षकों की बैठक, खेल मैदान, पंजीयन, सामग्री और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बनी कार्ययोजना।

मनेंद्रगढ़, 11 सितंबर 2026। विकासखंड मनेन्द्रगढ़ में प्रस्तावित विकासखंड स्तरीय सरगुजा ओलंपिक प्रतियोगिता को सफल एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी सिलसिले में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मनेन्द्रगढ़ में विकासखंड के व्यायाम शिक्षकों की बैठक आयोजित कर प्रतियोगिता की तैयारियों और आयोजन की विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद जायसवाल ने की। उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं और संबंधित दायित्वों को लेकर व्यायाम शिक्षकों से विस्तार से चर्चा की।

खिलाड़ियों की सहभागिता बढ़ाने पर जोर

बैठक में अधिक से अधिक खिलाड़ियों का पंजीयन और प्रतियोगिता में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही खेल मैदान की तैयारी, आवश्यक खेल सामग्री, निर्णायकों की व्यवस्था, खिलाड़ियों की सुरक्षा, अनुशासन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियां तय करने तथा समन्वित कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा हुई।

जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद जायसवाल ने सभी व्यायाम शिक्षकों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का आयोजन खेल भावना, अनुशासन और बेहतर प्रबंधन के साथ किया जाए, ताकि खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच और अनुकूल वातावरण मिल सके।

उन्होंने अधिक से अधिक खिलाड़ियों को प्रतियोगिता से जोड़ने तथा आयोजन की प्रत्येक व्यवस्था को समय रहते पूरा करने पर भी जोर दिया।

बैठक में विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के व्यायाम शिक्षक किशोर दास, शिव कुमार चौधरी, रणधीर ठाकुर, केमेन्द्र साहू, सुमित जायसवाल एवं गोविंद प्रसाद उपस्थित रहे।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0