LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
14 Aug 2026
ब्रेकिंग

रायपुर : आईजीकेवी-कनेक्ट व्हाट्सऐप चैटबॉट का शुभारंभ

रायपुर : आईजीकेवी-कनेक्ट व्हाट्सऐप चैटबॉट का शुभारंभ
रायपुर : आईजीकेवी-कनेक्ट व्हाट्सऐप चैटबॉट का शुभारंभ। फोटो: आज का दिन न्यूज़

विद्यार्थियों को मिलेगी त्वरित डिजिटल सहायता

रायपुर 14 अगस्त, 2026

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर एवं राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, रायपुर द्वारा विद्यार्थियों को आधुनिक, त्वरित एवं सुविधाजनक डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में ‘आईजीकेवी-कनेक्ट’ व्हाट्सऐप आधारित चैटबॉट की शुरुआत की गई है। इस अवसर पर माननीय कुलपति डॉ. गिरिश चंदेल ने विश्वविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों को स्वागत संदेश प्रेषित कर आईजीकेवी-कनेक्ट के उपयोग के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. धनंजय शर्मा, सह-संचालक अनुसंधान तथा श्री अभिजीत कौशिक, संयुक्त निदेशक (आईटी), एनआईसी रायपुर उपस्थित थे।

Advertisement
Ads3articlepage

गौरतलब है कि आईजीकेवी-कनेक्ट विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाएं एवं सेवाएं व्हाट्सऐप के माध्यम से सहज और त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। इसके माध्यम से विद्यार्थी शैक्षणिक गतिविधियों, विश्वविद्यालय की सूचनाओं तथा अन्य आवश्यक सेवाओं से संबंधित जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
कुलपति डॉ. चंदेल ने कहा कि डिजिटल तकनीक के प्रभावी उपयोग से विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय के बीच सूचना एवं सेवाओं की पहुंच को और अधिक सरल बनाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आईजीकेवी-कनेक्ट का अधिकाधिक उपयोग करने तथा डिजिटल सेवाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0