LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
03 Aug 2026
ब्रेकिंग

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना बनी राहत की किरण: मोहला के हेमंत साहू ने बिजली बिल में की हजारों रुपये की बचत,

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना बनी राहत की किरण: मोहला के हेमंत साहू ने बिजली बिल में की हजारों रुपये की बचत,
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना बनी राहत की किरण: मोहला के हेमंत साहू ने बिजली बिल में की हजारों रुपये की बचत,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

रूफटॉप सोलर सिस्टम से घटा बिजली खर्च, स्वच्छ ऊर्जा अपनाकर परिवार बना आत्मनिर्भर,

रायपुर, 03 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना देशभर में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ आम नागरिकों को बिजली खर्च से राहत देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मोहला निवासी हेमंत कुमार साहू इस योजना के ऐसे ही सफल लाभार्थियों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने घर की छत पर रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित कर हर महीने बिजली बिल में उल्लेखनीय बचत हासिल की है।

रूफटॉप सोलर से बिजली खर्च में आई बड़ी कमी

हेमंत कुमार साहू ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत अपने घर में सौर ऊर्जा आधारित विद्युत प्रणाली स्थापित कराई। इसके बाद उनके घर की अधिकांश बिजली आवश्यकताओं की पूर्ति सौर ऊर्जा से होने लगी। परिणामस्वरूप बिजली बिल में भारी कमी आई और परिवार को हर महीने हजारों रुपये की आर्थिक राहत मिलने लगी।

पहले आता था 10 हजार रुपये तक का बिजली बिल

हेमंत साहू बताते हैं कि सोलर सिस्टम लगने से पहले उनके घर का बिजली बिल लगभग 10 हजार रुपये तक पहुंच जाता था। योजना का लाभ मिलने के बाद बिजली खर्च में उल्लेखनीय गिरावट आई है। इससे घरेलू बजट पर पड़ने वाला बोझ कम हुआ है और बचत की राशि का उपयोग परिवार की अन्य आवश्यकताओं में किया जा रहा है।

आर्थिक लाभ के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान

हेमंत साहू का कहना है कि रूफटॉप सोलर सिस्टम ने न केवल बिजली बिल कम किया है, बल्कि पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता भी घटाई है। स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है और कार्बन उत्सर्जन कम करने में भी मदद मिल रही है। उनका मानना है कि यह योजना आर्थिक बचत के साथ-साथ भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।

लोगों से योजना का लाभ उठाने की अपील

हेमंत कुमार साहू ने नागरिकों से प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रूफटॉप सोलर सिस्टम अपनाकर हर परिवार बिजली खर्च में उल्लेखनीय कमी ला सकता है, ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकता है और हरित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकता है। उन्होंने इस जनहितकारी योजना के लिए केंद्र और राज्य शासन के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य देशभर में रूफटॉप सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देना, आम नागरिकों के बिजली खर्च को कम करना तथा स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा व्यवस्था को मजबूत बनाना है। योजना के विस्तार से हजारों परिवार आर्थिक लाभ के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रहे हैं।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0