गौरेला पेंड्रा मरवाही : कलेक्टर जनदर्शन मे 16 आवेदन प्राप्त हुए

गौरेला पेंड्रा मरवाही : कलेक्टर जनदर्शन मे 16 आवेदन प्राप्त हुए

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 5 मई 2026
कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आज विभिन्न मांगो, समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित 16 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी के निर्देश पर डिप्टि कलेक्टर निकिता मरकाम एवं आकांक्षा पाण्डे ने सभी आवेदकों की समस्याएं सुनी और निराकरण हेतु उनके आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रेषित किया। जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों में पेयजल की व्यवस्था कराने, राजस्व रिकार्ड विलोपित कराने, बटवारे, पेंशन, फौती नामांतरण, मजदूरी भुगतान न मिलने आदि से संबंधित आवेदन शामिल है।