अम्बिकापुर : ’’उर्स’’ के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु शांति समिति की बैठक 11 मई को
अम्बिकापुर 05 मई 2026
आगामी 20,21 एवं 22 मई 2026 को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सरगुजा जिले में ’’उर्स’’ आदर्श ग्राम तकिया मजार शरीफ में शांतिपूर्वक मनाये जाने के संबंध में शांति समिति की बैठक जिला कलेक्टरेट कार्यालय के सभा कक्ष में 11 मई 2026 को 04ः00 बजे अपर जिला दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया है। उन्होंने उक्त बैठक में सर्व संबंधितों को निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।
Aaj ka din