LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
15 Aug 2026
ब्रेकिंग

पीएम मोदी आज वर्चुअली करेंगे सरोना-बालोद स्टेशनों का लोकार्पण, छत्तीसगढ़ को मिलेगा आधुनिक रेल इंफ्रा का तोहफा,

पीएम मोदी आज वर्चुअली करेंगे सरोना-बालोद स्टेशनों का लोकार्पण, छत्तीसगढ़ को मिलेगा आधुनिक रेल इंफ्रा का तोहफा,
पीएम मोदी आज वर्चुअली करेंगे सरोना-बालोद स्टेशनों का लोकार्पण, छत्तीसगढ़ को मिलेगा आधुनिक रेल इंफ्रा का तोहफा,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आज 17 जुलाई को वर्चुअल माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित सरोना और बालोद रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे। यह छत्तीसगढ़ के रेलवे विकास में एक नया अध्याय साबित होगा।

कल मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से रायपुर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) श्री दयानंद ने सौजन्य भेंट की और केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव की ओर से उद्घाटन समारोह का आमंत्रण पत्र सौंपा। भेंट के दौरान दोनों स्टेशनों पर विकसित आधुनिक यात्री सुविधाओं, अधोसंरचना उन्नयन और नए स्वरूप पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना भारतीय रेलवे को आधुनिक, सुरक्षित और यात्री-केंद्रित बनाने की दिशा में दूरदर्शी कदम है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देशभर के रेलवे स्टेशन अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा:

रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा, रोजगार बढ़ाएगा और क्षेत्रीय विकास को नई गति देगा।

Advertisement
Ads3articlepage

डबल इंजन सरकार के प्रयासों से छत्तीसगढ़ में रेल इंफ्रा तेजी से विस्तारित हो रहा है।

सरोना और बालोद स्टेशनों के उन्नयन से यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र की आर्थिक-सामाजिक गतिविधियां बढ़ेंगी।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं, बेहतर यात्री सेवाओं, लिफ्ट, एस्केलेटर, वेटिंग हॉल, फूड प्लाजा और बेहतर सिग्नेज जैसी सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है।

यह लोकार्पण छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जो प्रदेश में निवेश, उद्योग, व्यापार और पर्यटन को नई ऊंचाई प्रदान करेगा।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0