LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
24 Nov 2026
ब्रेकिंग

पेंड्रा बायपास निर्माण के लिए 108.86 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति

पेंड्रा बायपास निर्माण के लिए 108.86 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति
पेंड्रा बायपास निर्माण के लिए 108.86 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति। फोटो: आज का दिन न्यूज़

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद शासन ने जारी किया स्वीकृति पत्र, गुणवत्ता से समझौता करने पर होगी कार्रवाई

रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और आवागमन को सुगम करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। लोक निर्माण विभाग ने पेंड्रा बायपास निर्माण कार्य के लिए 108 करोड़ 86 लाख 59 हजार रुपये (करीब 109 करोड़ रुपये) की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने मंत्रालय से राशि की स्वीकृति के संबंध में प्रमुख अभियंता को पत्र जारी कर दिया है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली सामग्रियों की गुणवत्ता और पूरे निर्माण कार्य के निर्धारित मानकों के अनुरूप होने पर विशेष जोर दिया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी भी स्तर पर गुणवत्ता संबंधी खामी पाई जाती है, तो जिम्मेदारी तय कर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पेंड्रा बायपास के निर्माण से क्षेत्र में यातायात का दबाव कम करने और आवागमन को अधिक व्यवस्थित बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0