चिरमिरी। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने और एक पेड़ मां के नाम 0.3 के उद्देश्य से आज के. बी. पटेल महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा ग्राम सरभोका पंचायत भवन परिसर में पौधारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ इस अभियान को मूर्त रूप दिया।
अभियान के दौरान पंचायत भवन परिसर में विभिन्न प्रकार के छायादार, और फलदार पौधे रोपित किए गए। कार्यक्रम के दौरान NSS स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और श्रमदान करते हुए गड्ढे खोदकर पौधे लगाए।
उक्त संदर्भ में कार्यक्रम अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि रोपित किए गए सभी पौधों की नियमित देखरेख, सिंचाई और सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी भी NSS स्वयंसेवकों द्वारा ही उठाई जाएगी, ताकि सभी पौधे भली-भांति विकसित हो सकें।
इस अभियान से न केवल पंचायत भवन परिसर का सौंदर्य बढ़ेगा, बल्कि ग्रामीणों को भी पर्यावरण संरक्षण का एक सकारात्मक संदेश मिलेगा। इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों में सामाजिक सरोकार और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है।
इस अभियान में ग्राम सरभोका के सरपंच श्रीमती मंतीबाई, कार्यक्रम अधिकारी कपिल देव कुर्रे एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के समस्त स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविका उपस्थित थे।




पाठकों की टिप्पणियां 0