एनएसयूआई ने सूरजपुर एसपी को ज्ञापन देकर किया शासकीय व अशासकीय महाविद्यालयों में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस कैंप लगाने तथा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने की मांग,,,
सूरजपुर । जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में ड्राइविंग लाइसेंस (लर्निंग) कैम्प आयोजित करने तथा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने की मांग को लेकर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से एनएसयूआई ने बताया कि सूरजपुर जिला शैक्षणिक गतिविधियों एवं युवाओं का प्रमुख केंद्र है, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रतिदिन दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों का उपयोग करते हैं। पर्याप्त जानकारी के अभाव, यातायात नियमों की अनदेखी तथा विधिवत ड्राइविंग लाइसेंस के अभाव में सड़क दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है, जो अत्यंत गंभीर और चिंताजनक विषय है।
इन्हीं समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए एनएसयूआई ने पुलिस अधीक्षक से मांग की कि जिले के समस्त महाविद्यालयों में ड्राइविंग लाइसेंस (लर्निंग) हेतु विशेष कैम्प लगाए जाएं, जिससे विद्यार्थियों को सरल एवं पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से लाइसेंस उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही इन कैम्पों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम “सड़क सुरक्षा – जीवन सुरक्षा” के अंतर्गत हेलमेट एवं सीट बेल्ट की अनिवार्यता, गति सीमा का पालन, यातायात संकेतों की जानकारी तथा सुरक्षित वाहन संचालन से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी रूप से कमी लाई जा सके ।
इस अवसर पर एनएसयूआई प्रदेश सचिव राजेश साहू, मुस्तफा खान, सह सचिव लिवनेश सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, रेहान, शिवम साहू, अंकुश गुप्ता, मनोज सिंह, नितेश साहू, कमलेश सिंह, सोमू खान, आयुष शांडिल्य, निलेश सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Aaj ka din 












