LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
23 Jun 2026
ब्रेकिंग
नीट धांधली के खिलाफ जंतर-मंतर पर गूंज रहा छात्रों का आक्रोश: कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले जारी है अनिश्चितकालीन धरनानई दिल्ली: नीट धांधली के खिलाफ जंतर-मंतर पर गूंज रहा छात्रों का आक्रोश: 'कॉकरोच जनता पार्टी' के बैनर तले जारी है अनिश्चितकालीन धरनानई दिल्ली: नीट धांधली के खिलाफ जंतर-मंतर पर गूंज रहा छात्रों का आक्रोश: 'कॉकरोच जनता पार्टी' के बैनर तले जारी है अनिश्चितकालीन धरनानई दिल्ली: नीट धांधली के खिलाफ जंतर-मंतर पर गूंज रहा छात्रों का आक्रोश: 'कॉकरोच जनता पार्टी' के बैनर तले जारी है अनिश्चितकालीन धरनानई दिल्ली: नीट धांधली के खिलाफ जंतर-मंतर पर गूंज रहा छात्रों का आक्रोश: 'कॉकरोच जनता पार्टी' के बैनर तले जारी है अनिश्चितकालीन धरना

बस्तर के विकास का नया स्वर्णिम अध्याय: रावघाट से पहली रेल यात्रा कर लौटे भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवन्त जैन,

बस्तर के विकास का नया स्वर्णिम अध्याय: रावघाट से पहली रेल यात्रा कर लौटे भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवन्त जैन,
बस्तर के विकास का नया स्वर्णिम अध्याय: रावघाट से पहली रेल यात्रा कर लौटे भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवन्त जैन,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री यशवन्त जैन ने दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना के तहत रावघाट से शुरू हुई रेल सेवा को बस्तर के विकास का नया स्वर्णिम अध्याय करार दिया है। इस ऐतिहासिक रेलमार्ग से रावघाट तक की यात्रा करने के बाद राजधानी लौटे श्री जैन ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए इसे बस्तर के लिए युगान्तरकारी बदलाव बताया।

सपनों के साकार होने की यात्रा: भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवन्त जैन ने कहा कि यह केवल एक रेल यात्रा नहीं, बल्कि बस्तर के संघर्ष, विकास और यहाँ के निवासियों के दशकों पुराने सपनों के साकार होने का प्रतीक है।

आर्थिक और सामाजिक विकास: उन्होंने कहा कि इस रेल परियोजना से न केवल लौह अयस्क का परिवहन सुगम होगा, बल्कि आने वाले समय में यात्री ट्रेनों के परिचालन से स्थानीय आदिवासियों और आम जनता के जीवन में अभूतपूर्व सकारात्मक बदलाव आएगा। यह मार्ग बस्तर को आर्थिक, सामाजिक और व्यापारिक रूप से मुख्यधारा से जोड़ने में 'रीढ़ की हड्डी' साबित होगा।

डबल इंजन सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति: श्री जैन ने इस परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश की भाजपा सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि घोर नक्सल प्रभावित और दुर्गम क्षेत्र होने के बावजूद, डबल इंजन सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और सुरक्षा बलों के अदम्य साहस के कारण ही यह कार्य धरातल पर उतर सका है।

यशवन्त जैन ने विश्वास जताया कि यह रेलमार्ग बस्तर क्षेत्र में विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा और क्षेत्र के समग्र उत्थान में मील का पत्थर साबित होगा।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin
Admin

Admin

Admin
83 लेख

Admin ने अब तक 83 खबरें प्रकाशित की हैं। पूरी खबरें देखने के लिए प्रोफाइल खोलें।

पाठकों की टिप्पणियां 0