LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
30 Aug 2026
ब्रेकिंग

सूरजपुर में 16 से 18 जुलाई तक मेगा डिजिटल सेवा अभियान, एक ही स्थान पर मिलेंगी आधार, आयुष्मान, एग्रीस्टैक व अपार आईडी की सुविधाएं,

सूरजपुर में 16 से 18 जुलाई तक मेगा डिजिटल सेवा अभियान, एक ही स्थान पर मिलेंगी आधार, आयुष्मान, एग्रीस्टैक व अपार आईडी की सुविधाएं,
सूरजपुर में 16 से 18 जुलाई तक मेगा डिजिटल सेवा अभियान, एक ही स्थान पर मिलेंगी आधार, आयुष्मान, एग्रीस्टैक व अपार आईडी की सुविधाएं, । फोटो: आज का दिन न्यूज़

कलेक्टर रेना जमील की अपील: हर पात्र नागरिक शिविर में पहुंचकर डिजिटल सेवाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाए

नदीम खान सूरजपुर 

सूरजपुर, 15 जुलाई 2026। जिले में "डिजिटल भारत–विकसित सूरजपुर" अभियान के तहत 16, 17 और 18 जुलाई को तीन दिवसीय मेगा डिजिटल सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस अभियान में आधार, आयुष्मान, एग्रीस्टैक, लेबर केवाईसी और अपार आईडी सहित कई महत्वपूर्ण सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। कलेक्टर रेना जमील ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर इन सुविधाओं का लाभ लेने की अपील की है।

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत के मंगल भवन में तीनों दिन आधार शिविर लगाया जाएगा, जहां नए आधार कार्ड बनवाने के साथ-साथ आधार में नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, बायोमेट्रिक सहित अन्य आवश्यक संशोधन भी किए जाएंगे।

इसी परिसर में किसानों के लिए एग्रीस्टैक (किसान पंजीयन), फसल विवरण एवं भूमि सत्यापन, श्रमिकों के लिए लेबर केवाईसी तथा विद्यार्थियों के लिए अपार आईडी (One Nation, One Student ID) बनाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

इसके अलावा जिले की सभी ग्राम पंचायतों में आयुष्मान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान भारत कार्ड और 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनाए जाएंगे। डोर-टू-डोर सर्वे और विशेष शिविरों के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी पात्र व्यक्ति स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के लाभ से वंचित न रहे।

जिला प्रशासन का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शिविरों में प्रशिक्षित ऑपरेटर मौजूद रहेंगे और पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित, पारदर्शी एवं सरल बनाया गया है।

कलेक्टर रेना जमील ने विशेष रूप से किसानों, श्रमिकों, विद्यार्थियों और वरिष्ठ नागरिकों से समय पर पंजीयन एवं कार्ड बनवाने की अपील की है। उन्होंने लोगों से यह भी आग्रह किया कि वे अपने परिवार, रिश्तेदारों और आसपास के पात्र लोगों को भी शिविर की जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ दिलाएं।

कलेक्टर ने विश्वास जताया कि जनसहभागिता से यह अभियान सफल होगा और "विकसित सूरजपुर" तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0