LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
10 Oct 2026
ब्रेकिंग

एमसीबी : छत्तीसगढ़ के होनहार युवाओं को मिलेगा ‘युवा रत्न सम्मान’, 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

एमसीबी : छत्तीसगढ़ के होनहार युवाओं को मिलेगा ‘युवा रत्न सम्मान’, 30 अक्टूबर तक करें आवेदन
एमसीबी : छत्तीसगढ़ के होनहार युवाओं को मिलेगा ‘युवा रत्न सम्मान’, 30 अक्टूबर तक करें आवेदन। फोटो: आज का दिन न्यूज़

सामाजिक सेवा से लेकर खेल, शिक्षा, विज्ञान और कला तक उत्कृष्ट योगदान देने वाले युवाओं को मिलेगा सम्मान, व्यक्तिगत श्रेणी में 2.50 लाख और संस्थाओं को 5 लाख रुपये तक की सम्मान राशि

एमसीबी/10 अक्टूबर 2026

छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य के प्रतिभाशाली युवाओं एवं स्वैच्छिक संस्थाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान, समाज सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ‘युवा रत्न सम्मान योजना’ की घोषणा की गई है। इस योजना के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले युवाओं और संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। योजना के लिए पात्र अभ्यर्थियों एवं संस्थाओं से 30 अक्टूबर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को मिलेगा प्रोत्साहन
युवा रत्न सम्मान योजना का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा, रचनात्मकता, सामाजिक प्रतिबद्धता और जनकल्याणकारी कार्यों को प्रोत्साहित करना है, ताकि वे अपने उत्कृष्ट कार्यों के माध्यम से समाज और प्रदेश के विकास में योगदान देते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर सकें।
योजना के तहत सामाजिक कार्य, साहित्य, उद्योग, शिक्षा, खेल, पर्यावरण संरक्षण, महिला एवं बाल विकास, मीडिया, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, दिव्यांगजन सशक्तिकरण तथा कला, संगीत एवं लोक कला सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को सम्मानित किया जाएगा।

एक लाख से लेकर पांच लाख रुपये तक की सम्मान राशि
विभिन्न निर्धारित क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रत्येक चयनित युवा को एक लाख रुपये की नकद राशि के साथ पदक, प्रशस्ति पत्र एवं शॉल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त विशेष छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान के अंतर्गत विशिष्ट सेवा कार्य करने वाले व्यक्ति को 2.50 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। वहीं, उत्कृष्ट कार्य करने वाली पात्र स्वैच्छिक संस्था अथवा संगठन को पांच लाख रुपये की विशेष सम्मान राशि से सम्मानित किया जाएगा।

ये हैं आवेदन के लिए पात्रता संबंधी शर्तें
युवा रत्न सम्मान योजना के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है। आयु संबंधी निर्धारित मानदंडों के अनुसार आवेदक की आयु वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए तय पात्रता शर्तों के अनुरूप होनी चाहिए। इसके अंतर्गत 1 अप्रैल 2026 को न्यूनतम आयु 15 वर्ष पूर्ण होना तथा 31 मार्च 2027 को आयु 29 वर्ष से कम होना आवश्यक है।

30 अक्टूबर तक जिला खेल अधिकारी कार्यालय में जमा करें आवेदन
इच्छुक एवं पात्र युवा तथा स्वैच्छिक संगठन निर्धारित आवेदन पत्र भरकर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालयीन समय में कार्यालय जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी), छत्तीसगढ़ में जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0