LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
10 Oct 2026
ब्रेकिंग

रायपुर : अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 3 हाईवा, जेसीबी और लोडर सहित 5 वाहन एवं मशीनें जब्त

रायपुर : अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 3 हाईवा, जेसीबी और लोडर सहित 5 वाहन एवं मशीनें जब्त
रायपुर : अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 3 हाईवा, जेसीबी और लोडर सहित 5 वाहन एवं मशीनें जब्त। फोटो: आज का दिन न्यूज़

जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह तहसील क्षेत्र में कार्रवाई, अवैध रेत कारोबार पर प्रशासन की सख्ती जारी

रायपुर, 10 अक्टूबर 2026

जांजगीर-चांपा जिले में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार बम्हनीडीह तहसील क्षेत्र में अवैध रेत गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 3 हाईवा, एक जेसीबी और एक लोडर सहित कुल 5 वाहन एवं मशीनें जब्त की गई हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त संदेश गया है।

जिला प्रशासन द्वारा रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विभिन्न क्षेत्रों में लगातार निगरानी और जांच की जा रही है। इसी कड़ी में बम्हनीडीह तहसील क्षेत्र में 10 अक्टूबर को की गई कार्रवाई के दौरान अवैध रेत परिवहन से संबंधित गतिविधियों में संलिप्त पाए गए वाहनों एवं मशीनों को जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार श्री प्रशांत पटेल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

दर्ज प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23(ख) तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के नियम 71 में उल्लेखित प्रावधानों के तहत नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर श्री महोबे ने जिले में रेत सहित अन्य खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अधिकारियों को सतत निगरानी रखने तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनिज संसाधनों के अवैध दोहन को रोकने के लिए जांच एवं कार्रवाई का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0