LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
08 Oct 2026
ब्रेकिंग

मनेंद्रगढ़ में गूंजी ‘सेवा ज्योति’, 2047 के विकसित भारत का संकल्प; PWD चौक बना ‘सेवा ज्योति चौक’

मनेंद्रगढ़ में गूंजी ‘सेवा ज्योति’, 2047 के विकसित भारत का संकल्प; PWD चौक बना ‘सेवा ज्योति चौक’
मनेंद्रगढ़ में गूंजी ‘सेवा ज्योति’, 2047 के विकसित भारत का संकल्प; PWD चौक बना ‘सेवा ज्योति चौक’। फोटो: आज का दिन न्यूज़

प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल संबोधन में कहा—देश के लिए अधिक ऊर्जा के साथ सेवा करने की शक्ति मिले; नितिन नबीन बोले—25 साल दीपक की तरह जले मोदी

मनेंद्रगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मनेंद्रगढ़ में ‘25 साल जनसेवा से राष्ट्रसेवा—विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। स्वामी आत्मानंद विद्यालय मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।

7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और 7 अक्टूबर 2026 को सरकार के प्रमुख के रूप में उनके 25 वर्ष पूरे हुए हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी इस अवसर को 25 वर्षों के निरंतर सार्वजनिक नेतृत्व की महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज किया है।

परमात्मा मुझे इतनी शक्ति दे कि देश के लिए अधिक ऊर्जा से सेवा कर सकूं

वर्चुअल संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 25 वर्ष के सेवा काल का उल्लेख करते हुए जनता के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने गुजरात में जिम्मेदारी संभाली थी, तब उन्होंने कल्पना नहीं की थी कि 25 वर्षों की यात्रा के बाद उन्हें देशवासियों के बीच अपने अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जनता ने उन्हें लगातार सेवा का अवसर दिया और इसके लिए वे भारत की जनता को नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि सुबह विनायक मंदिर में दर्शन के दौरान उन्होंने देश के लिए प्रार्थना की कि परमात्मा उन्हें देश की सेवा के लिए और अधिक ऊर्जा के साथ काम करने की शक्ति दे।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में विकसित भारत-2047 और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए देशवासियों से इसी ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

नितिन नबीन बोले—‘25 वर्षों तक दीपक की तरह जले मोदी’

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपने वर्चुअल संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्ष की सार्वजनिक सेवा यात्रा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि तप, साधना और संकल्प को जीवन का ध्येय बनाकर राष्ट्र सेवा की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा से मिलती है।

नितिन नबीन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 25 वर्षों में ‘दीपक की तरह जलकर’ सेवा की है। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और पहलों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की।

मनेंद्रगढ़ में तीन दिशाओं से पहुंची ‘सेवा ज्योति यात्रा’

संकल्प सभा के समापन के बाद तीन टुकड़ियों में सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक पैकरा के नेतृत्व में ज्योति यात्रा बीएस मार्ट से पीडब्ल्यूडी तिराहा पहुंची।Example Image

वहीं कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में भगत सिंह चौक मनेंद्रगढ़ से पीडब्ल्यूडी तिराहा तक यात्रा पहुंची। भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह के नेतृत्व में हसदो इन से पीडब्ल्यूडी तिराहा तक सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई।

तीनों यात्राओं के पीडब्ल्यूडी तिराहा पहुंचने के बाद सेवा ज्योति कलश को नव निर्मित सेवा ज्योति चौक में स्थापित किया गया।

अब PWD चौक कहलाएगा ‘सेवा ज्योति चौक’

कार्यक्रम के दौरान पीडब्ल्यूडी चौक का नाम ‘सेवा ज्योति चौक’ किए जाने और वहां सेवा ज्योति कलश स्थापित किए जाने को कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण बताया गया। आयोजकों के अनुसार यह सेवा ज्योति वर्ष 2047 तक विकसित भारत के मिशन की याद दिलाने वाली प्रतीकात्मक ज्योति के रूप में स्थापित की गई है।

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक पैकरा, जिला संगठन प्रभारी बाबूलाल अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष चंपा देवी पावले, भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान चिरमिरी महापौर राम नरेश राय, मनेंद्रगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंती सिंह, जिला महामंत्री द्वारिका जायसवाल, आशीष मजूमदार, नगर निगम सभापति संतोष सिंह, भगत बाबू, लखनलाल श्रीवास्तव सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि, भाजपा महिला कार्यकर्ता तथा जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

आयोजकों के मुताबिक सेवा ज्योति कलश की स्थापना का उद्देश्य जिले की जनता के बीच सेवा, संकल्प और विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को स्मरण कराना है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0