छत्तीसगढ़ में LPG गैस को लेकर बड़ी खबर, शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों में 100 प्रतिशत होगी सप्लाई

छत्तीसगढ़ में LPG गैस को लेकर बड़ी खबर, शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों में 100 प्रतिशत होगी सप्लाई

छत्तीसगढ़ में एलपीजी गैस सप्लाई को लेकर बड़ी खबर है. खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने निर्देश गैस सप्लाई को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं. निर्देश में बताया गया है कि कमर्शियल उपभोक्ताओं को 20 प्रतिशत गैस सप्लाई की जाएगी. शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों में 100 प्रतिशत गैस सप्लाई की अनुमति दी गई है. वहीं सरकारी कार्यालयों में एलपीजी गैस की 50 प्रतिशत सप्लाई की जाएगी. वहीं रेस्टोरेंट और होटलों में 20 प्रतिशत गैस आपूर्ति की जाएगी.

कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए अधिकतम 20 प्रतिशत सप्लाई

खाद्य सचिव रीना कंगाले ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार और तेल कंपनियों के निर्देशों के मुताबिक कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए भी एलपीजी गैस सप्लाई की मात्रा तय की गई है. दिशा निर्देशों के मुताबिक कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी गैस सप्लाई अधिकतम 20 प्रतिशत निर्धारित की गई है. मतलब होटल और रेस्टोरेंट में केवल 20 प्रतिशत गैस सिलेंडरों की सप्लाई की जाएगी.

हर दिन दी जाएगी गैस वितरण की जानकारी

खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि ऑयल कंपनियां हर दिन कमर्शियल एलपीजी के वितरण को लेकर समीक्षा कर रही है. इसकी जानकारी हर दिन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग को उपलब्ध कराई जाएगी. खाद्य सचिव ने कहा कि इससे पारदर्शिता बनी रहेगी. साथ ही सभी वर्गों तक संतुलित रूप से गैस की उपलब्धता बनी रहेगी.

‘एलपीजी उपलब्ध करवाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध’

रीना बाबा साहेब कंगाले ने कहा कि चाहें जितनी परेशानियां आएं. सरकार सभी बाधाओं को पार करके एलपीजी उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है. सरकार की लगातार कोशिश है कि हर वर्ग तक एलपीजी गैस पहुंचे.