कोरिया एसपी रवि कुर्रे ने नव नियुक्त आरक्षकों को प्रदान की नियुक्ति पत्र,,

कोरिया एसपी रवि कुर्रे ने नव नियुक्त आरक्षकों को प्रदान की नियुक्ति पत्र,,

बैकुंठपुर । जिला पुलिस बल कोरिया में आरक्षक संवर्ग चयन प्रक्रिया 2023-24 के अंतर्गत 09 दिसंबर 2025 को चयनित अभ्यर्थियों की अनुमोदित सूची प्राप्त होने के पश्चात सभी अभ्यर्थियों का चरित्र सत्यापन, चिकित्सकीय परीक्षण एवं जाति सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण कराई गई। उक्त समस्त प्रक्रियाओं में शासकीय सेवा हेतु पात्र पाए गए अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान किए जाने की कार्यवाही जारी है।

       इसी क्रम में जिला कोरिया में अब तक आरक्षक (जीडी) के 14 एवं आरक्षक चालक के 06 अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है। वर्तमान में 30 मार्च 2026 को रवि कुमार कुर्रे, पुलिस अधीक्षक, कोरिया द्वारा आरक्षक (जीडी) के 06 एवं आरक्षक चालक के 05, कुल 11 अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं।

उक्त नियुक्त अभ्यर्थियों के नाम निम्नानुसार हैं—

 आरक्षक जीडी के रूप में सुनील कुमार, नीरज कुमार, सरला कुमारी, विकास कुमार यादव, चंद्र प्रताप सिंह एवं हीरा सिंह तथा चालक आरक्षक के रूप में सुशील कुमार यादव , प्रदीप कुमार केवट , महेंद्र सिंह, सूरज कुमार यादव,एवं नीलांबर प्रसाद यादव हैं।