4 जनवरी को चिरमिरी के हल्दीबाड़ी में संपन्न होगा भव्य बहरूपिया प्रतियोगिता...

4 जनवरी को चिरमिरी के हल्दीबाड़ी में संपन्न होगा भव्य बहरूपिया प्रतियोगिता...

यूथ क्लब चिरमिरी द्वारा एकल और समूह में आयोजित इस प्रतियोगिता में सैकड़ों की संख्या में प्रतिभागी लेंगे हिस्सा,

सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा ढेरों आकर्षक पुरस्कार से पुरस्कृत,

चिरमिरी । आगामी 04 जनवरी को चिरमिरी के हल्दीबाड़ी में भव्य बहरूपिया प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

प्रतियोगिता को संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है ।

      यूथ क्लब चिरमिरी द्वारा आयोजित इस बहरूपिया प्रतियोगिता में एकल और समूह में सैकड़ों की संख्या में प्रतिभागी हिस्सा लेंगे, जिसमें एकल एवं समूह के प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पंचम स्थान के प्रतिभागियों को ढेरों आकर्षक पुरस्कारों से पुरस्कृत किया जाएगा तथा शेष सभी प्रतिभागियों को विशेष सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा ।

       कार्यक्रम के संदर्भ में जानकारी देते हुए यूथ क्लब चिरमिरी के सदस्यों ने बताया कि यह बहरूपिया प्रतियोगिता 04 जनवरी रविवार की सुबह 10 बजे से शुरू होगी, जो सायं 04 बजे तक चलेगी। इस दौरान प्रतिभागी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे । इसके बाद निर्णायक मंडल प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें प्रथम, द्वितीय, तृतीय व अन्य स्थान देंगे। तदोपरांत प्रतिभागियों को मंच से अतिथियों द्वारा ढेरों आकर्षक पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा।

     यूथ क्लब द्वारा आयोजित इस बहरूपिया प्रतियोगिता में चिरमिरी के गणमायजनों, व्यापारीजनों, जनप्रतिनिधियों के सहयोग से सफलतापूर्वक कई वर्षों से आयोजित किया जा रहा है।

     इस प्रतियोगिता की प्रसिद्धि इतनी बढ़ चुकी है कि अब इसे बहरूपिया महोत्सव के नाम से पूरे छत्तीसगढ़ में जाना जाता है।

एवं इसमें हिस्सा लेने प्रतिभागी एमसीबी, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, धमतरी के साथ ही पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश से भी उपस्थित हो रहे है ।

     कार्यक्रम के आयोजनकर्ताओं ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने परिवारजनों, इष्ट मित्रो के साथ सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए और प्रतिभागियों, आयोजन समिति का उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन प्रदान करे।