LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
15 Aug 2026
ब्रेकिंग

गांधीनगर में बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड: एक घंटे में 3.61 लाख पौधे लगाए, अमित शाह ने दी बधाई,

गांधीनगर में बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड: एक घंटे में 3.61 लाख पौधे लगाए, अमित शाह ने दी बधाई,
गांधीनगर में बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड: एक घंटे में 3.61 लाख पौधे लगाए, अमित शाह ने दी बधाई, । फोटो: आज का दिन न्यूज़

एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में 1.26 करोड़ से अधिक पौधारोपण, 25 हजार से ज्यादा वॉलंटियर्स हुए शामिल

नई दिल्ली/गांधीनगर, 12 जुलाई 2026। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में मियावाकी पद्धति से एक घंटे में 3.61 लाख से अधिक पौधे लगाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, 25 हजार से अधिक स्वयंसेवकों और क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने इसे जनभागीदारी और पर्यावरण संरक्षण का ऐतिहासिक उदाहरण बताया।

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान देशभर में पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बना रहा है। गांधीनगर ने इस अभियान को नई ऊंचाई देते हुए एक घंटे में रिकॉर्ड संख्या में पौधारोपण कर विश्व स्तर पर नई पहचान बनाई है।

1.26 करोड़ से अधिक पौधारोपण

सार्वजनिक वृक्षारोपण अभियान के तहत गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में 1 करोड़ 26 लाख से अधिक पौधे लगाए गए। इनमें 404 सार्वजनिक स्थलों पर 1,15,93,513 पौधे तथा नागरिकों ने अपने निजी परिसरों में 11 लाख से अधिक पौधे रोपे।

Advertisement
Ads3articlepage

जनभागीदारी बनी सफलता की कुंजी

अमित शाह ने कहा कि मियावाकी तकनीक से एक घंटे में 3.61 लाख पौधारोपण कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना सुव्यवस्थित योजना, जनसहभागिता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज की प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, सभी विभागों, स्वयंसेवी संगठनों और 25 हजार से अधिक वॉलंटियर्स की सराहना की।

पौधे लगाने के साथ संरक्षण पर भी जोर

उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनका संरक्षण और संवर्धन भी है। उन्होंने सभी नागरिकों से 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0