LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
07 Aug 2026
ब्रेकिंग

शानदार प्रदर्शन की बदौलत एमसीबी जिला प्रदेश में प्रथम, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) राष्ट्रीय लक्ष्य को किया प्राप्त, एमसीबी जिले की स्वास्थ्य सेवाए

शानदार प्रदर्शन की बदौलत एमसीबी जिला प्रदेश में प्रथम, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) राष्ट्रीय लक्ष्य को किया प्राप्त, एमसीबी जिले की स्वास्थ्य सेवाए
शानदार प्रदर्शन की बदौलत एमसीबी जिला प्रदेश में प्रथम, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) राष्ट्रीय लक्ष्य को किया प्राप्त, एमसीबी जिले की स्वास्थ्य सेवाए। फोटो: आज का दिन न्यूज़

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर ने रचा इतिहास: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लक्ष्य हासिल करने वाला छत्तीसगढ़ का पहला जिला बना एमसीबी,

मनेंद्रगढ़ । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अविनाश खरे के कुशल मार्गदर्शन में मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी- भरतपुर जिले ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) के अंतर्गत संचालित एचआईवी कार्यक्रम में जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित राष्ट्रीय लक्ष्यों को प्राप्त कर पूरे छत्तीसगढ़ राज्य का गौरव बढ़ाया है। उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर यह जिला राज्य का पहला ऐसा जिला बन गया है जिसने इस कठिन राष्ट्रीय लक्ष्य को हासिल किया है।

यह पूरा अभियान जिला नोडल अधिकारी डॉ. मो. वसीक अस्दक एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिशिर जायसवाल के कुशल निर्देशन में मैदानी स्तर पर संचालित किया जा रहा है।

इस राष्ट्रीय लक्ष्य को जमीन पर उतारने और मरीजों की काउंसलिंग कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में इंटीग्रेटेड काउंसलिंग एंड टेस्टिंग सेंटर (ICTC) के काउंसलर्स की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही। इस पूरे अभियान के दौरान आईसीटीसी काउंसलर श्रीमती निशा सिंह एवं श्री विजेंद्र खटकर का विशेष सहयोग रहा है, जिनके निरंतर प्रयासों और समर्पण से जिले को यह विशिष्ट स्थान मिला है।

95-95-95 के राष्ट्रीय लक्ष्य में हासिल की शानदार उपलब्धि

वैश्विक और राष्ट्रीय स्तर पर एचआईवी नियंत्रण के लिए '95-95-95' का लक्ष्य तय किया गया है, जिसके बेहद करीब पहुंचकर एमसीबी जिले ने नया रिकॉर्ड बनाया है

प्रथम 95 (जांच) संभावित मरीजों की त्वरित पहचान और समय पर जांच में जिले ने पहला 95% का राष्ट्रीय लक्ष्य पूरा किया।

द्वितीय 95 (इलाज)

एचआईवी संक्रमित पाए गए व्यक्तियों को तुरंत एंटी- रेट्रोवायरल थेरेपी (ART) उपचार से जोड़ने में दूसरा 95% का लक्ष्य हासिल किया।

तृतीय 99 (वायरल लोड कम करना)

संक्रमित मरीजों के शरीर में वायरस की सक्रियता को न्यूनतम स्तर पर लाने के तीसरे चरण में, 99% के कड़े लक्ष्य के मुकाबले 98% की अभूतपूर्व उपलब्धि दर्ज की गई है।

टीम वर्क और सामूहिक प्रयासों से मिली सफलता

स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व ने इस सफलता का पूरा श्रेय जमीनी स्तर पर काम करने वाली टीम को दिया है। यह बड़ी कामयाबी जिला स्वास्थ्य विभाग, दिशा (DISHA) टीम, आईसीटीसी (ICTC), एआरटी (ART) केंद्र, सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों, लैब तकनीशियनों और अग्रिम पंक्ति के सभी स्वास्थ्य कर्मियों के कठिन परिश्रम और समर्पित प्रयासों का परिणाम है।

गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के लिए जिला प्रशासन का संकल्प

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के सभी संबंधित अधिकारियों, डॉक्टरों और कर्मचारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

जिला प्रशासन ने संकल्प व्यक्त किया है कि भविष्य में भी जिले के भीतर एचआईवी की प्रभावी रोकथाम, शत- प्रतिशत समय पर जांच, समय पर दवाइयों की उपलब्धता और मरीजों के लिए उच्च गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं बिना किसी रुकावट के निरंतर सुनिश्चित की जाती रहेंगी।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0