LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
04 Nov 2026
ब्रेकिंग

एमसीबी जिला चिकित्सालय की अटल आरोग्य लैब में जांच सुविधाओं का विस्तार, अब 136 प्रकार की जांचें उपलब्ध

एमसीबी जिला चिकित्सालय की अटल आरोग्य लैब में जांच सुविधाओं का विस्तार, अब 136 प्रकार की जांचें उपलब्ध
एमसीबी जिला चिकित्सालय की अटल आरोग्य लैब में जांच सुविधाओं का विस्तार, अब 136 प्रकार की जांचें उपलब्ध। फोटो: आज का दिन न्यूज़

पहले 63 प्रकार की होती थीं जांचें, अब प्रतिमाह 20 हजार से अधिक टेस्ट; मरीजों को जिला चिकित्सालय में ही मिल रही बेहतर जांच सुविधा

एमसीबी।

जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में जिला चिकित्सालय एमसीबी की अटल आरोग्य लैब लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। लैब में जांच सुविधाओं का विस्तार करते हुए अब 63 के स्थान पर 136 प्रकार की जांचें उपलब्ध कराई जा रही हैं। खास बात यह है कि वर्तमान में यहां प्रतिमाह 20 हजार से अधिक जांचें की जा रही हैं, जो जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे तथा सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. अभय प्रताप सिंह तोमर के मार्गदर्शन एवं सतत प्रयासों से जिला चिकित्सालय में जांच सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है।

जांच सुविधाओं की संख्या दोगुने से भी अधिक होने से मरीजों को अब कई महत्वपूर्ण जांचों के लिए दूसरे शहरों या निजी लैब का रुख नहीं करना पड़ रहा है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को आवागमन की परेशानी से राहत मिलने के साथ समय और आर्थिक खर्च की भी बचत हो रही है।

अटल आरोग्य लैब में उपलब्ध आधुनिक जांच उपकरणों, संसाधनों और स्वास्थ्यकर्मियों के समर्पित प्रयासों से प्रतिमाह 20 हजार से अधिक जांचों का संचालन किया जा रहा है। जांच सुविधाओं का यह विस्तार जिला चिकित्सालय में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की क्षमता को बढ़ाने के साथ आम नागरिकों को सुलभ जांच सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

जिला चिकित्सालय एमसीबी की यह उपलब्धि जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को अधिक सुदृढ़ और जनहितकारी बनाने की दिशा में सराहनीय कदम है। 63 से बढ़कर 136 प्रकार की जांच सुविधाएं उपलब्ध होना और प्रतिमाह 20 हजार से अधिक जांचों का संचालन इस बात का प्रमाण है कि जिला स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0