LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
15 Aug 2026
ब्रेकिंग

नशामुक्त भारत अभियान का आगाज़: प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर डोंगरिया में हजारों युवाओं ने ली राष्ट्र निर्माण की शपथ,

नशामुक्त भारत अभियान का आगाज़: प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर डोंगरिया में हजारों युवाओं ने ली राष्ट्र निर्माण की शपथ,
नशामुक्त भारत अभियान का आगाज़: प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर डोंगरिया में हजारों युवाओं ने ली राष्ट्र निर्माण की शपथ,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

विधायक प्रणव कुमार मरपची ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत किया पौधरोपण,

डोंगरिया/रायपुर, 2 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को "नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत" राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ करते हुए युवाओं से नशामुक्त जीवन अपनाकर विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में शुरू हुए इस अभियान से देशभर के एक करोड़ से अधिक युवा जुड़े।

इसी क्रम में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के डोंगरिया स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक एवं मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रणव कुमार मरपची ने हजारों युवाओं और नागरिकों को नशामुक्त भारत की शपथ दिलाई तथा युवाओं से शिक्षा, कौशल, नवाचार और राष्ट्र सेवा को जीवन का लक्ष्य बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों को कमजोर करता है, इसलिए युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाना ही विकसित भारत की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

Advertisement
Ads3articlepage

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, कलेक्टर विजय दयाराम के., वनमंडलाधिकारी ग्रीष्मी चांद, जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, अपर कलेक्टर दिलेराम डाहिरे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, एनएसएस, एनसीसी, माय भारत स्वयंसेवक, युवा क्लबों के सदस्य तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत और देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशामुक्ति और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के समापन पर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत विधायक, कलेक्टर और अन्य अतिथियों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0