जनपद उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 122 वें संस्करण को पहाड़ी कोरवा परिवार के साथ सुनी

साहीडांड - बगीचा जनपद उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता आज बिहड़ जंगल राजपुर मे नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 122 वें एपिसोड को पहाड़ी कोरवा परिवार के साथ सुनी।मोदी के मन की बात को सुनने गांव के सभी परिवार के सदस्य एकत्रित होकर एक इमली झाड़ के निचे बैठकर सुने।जनपद उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता ने उपस्थित सभी लोगों को मोबाइल के माध्यम से सभी को सुनाया और भारतीय जनता पार्टी के विचारों को साझा करते हुए मोदी सरकार एवं साय सरकार की विभिन्न योजना के बारे मे भी चर्चा किया।जनपद उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता के उक्त कार्यक्रम में भीतघरा के उपसरपंच शिवनारायण यादव भी मौजूद रहे।