LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
15 Aug 2026
ब्रेकिंग

राम मंदिर चंदा मामले को लेकर चिरमिरी में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग,

राम मंदिर चंदा मामले को लेकर चिरमिरी में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग,
राम मंदिर चंदा मामले को लेकर चिरमिरी में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, । फोटो: आज का दिन न्यूज़

प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर डोमनहिल बाजार में प्रदर्शन, धार्मिक आस्था से जुड़े मामले में पारदर्शिता और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

चिरमिरी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी के नेतृत्व में सोमवार को डोमनहिल बाजार में राम मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित चंदे में कथित अनियमितताओं के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी के अध्यक्ष शिवांश जैन ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। यदि मंदिर निर्माण के लिए श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए चंदे में किसी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार हुआ है, तो इसकी पारदर्शी जांच होनी चाहिए और दोषियों को कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी धार्मिक आस्था और जनता के विश्वास के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ स्वीकार नहीं करेगी।

Advertisement
Ads3articlepage

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए निष्पक्ष जांच आवश्यक है, ताकि लोगों के मन में किसी प्रकार की शंका न रहे और धार्मिक संस्थाओं के प्रति जनता का विश्वास बना रहे।

धरना-प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष शिवांश जैन, नेता प्रतिपक्ष गायत्री बिरहा, राम प्यारे चौहान, इंद्रजीत सिंह छाबड़ा, उदय सिंह क्रांति चौहान, राहुल भाई पटेल, सनी चौहत्या, प्रताप चौहान, अजय बघेल, गगन सिंह, रमेश दुबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0