LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
15 Aug 2026
ब्रेकिंग

नाबालिग वाहन चालकों पर चिरमिरी पुलिस की सख्ती, स्कूलों में पहुंचकर दिलाई सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति की शपथ,

नाबालिग वाहन चालकों पर चिरमिरी पुलिस की सख्ती, स्कूलों में पहुंचकर दिलाई सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति की शपथ,
नाबालिग वाहन चालकों पर चिरमिरी पुलिस की सख्ती, स्कूलों में पहुंचकर दिलाई सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति की शपथ,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

महापौर रामनरेश राय ने विद्यार्थियों को किया जागरूक, 18 वर्ष से पहले वाहन नहीं चलाने और यातायात नियमों का पालन करने का लिया संकल्प,

चिरमिरी। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की बढ़ती प्रवृत्ति पर रोक लगाने तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से चिरमिरी पुलिस ने विशेष जनजागरूकता अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक एमसीबी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी के मार्गदर्शन में थाना चिरमिरी पुलिस लगातार विद्यालयों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों और नशा मुक्ति के प्रति जागरूक कर रही है।

इसी अभियान के तहत थाना प्रभारी विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डीएवी पब्लिक स्कूल, बड़ी बाजार तथा शासकीय विद्यालय सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रम में चिरमिरी नगर निगम के महापौर रामनरेश राय मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

महापौर रामनरेश राय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने से पहले वाहन नहीं चलाने, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा अपने परिवार और मित्रों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ और जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील भी की।

थाना प्रभारी विजय सिंह ने विद्यार्थियों को मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि 18 वर्ष से कम आयु में वाहन चलाना कानूनन अपराध है। उन्होंने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम की धारा 199-ए के तहत यदि कोई नाबालिग वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है, तो वाहन मालिक या अभिभावक पर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना, तीन वर्ष तक का कारावास तथा अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है। इसके साथ ही संबंधित नाबालिग को निर्धारित अवधि तक ड्राइविंग लाइसेंस भी जारी नहीं किया जाएगा।

Advertisement
Ads3articlepage

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, ट्रैफिक संकेतों का सम्मान करने तथा मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन नहीं चलाने जैसी महत्वपूर्ण सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारियां दीं। साथ ही नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने से पहले किसी भी प्रकार का वाहन नहीं चलाएंगे, हमेशा यातायात नियमों का पालन करेंगे, हेलमेट के बिना दोपहिया वाहन का उपयोग नहीं करेंगे, किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहेंगे तथा अपने परिवार और समाज को भी सुरक्षित यातायात और नशा मुक्त जीवन के लिए प्रेरित करेंगे।

चिरमिरी पुलिस ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में वाहन न चलाने दें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन इसके बाद नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर सख्त चालानी और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

चिरमिरी पुलिस का यह अभियान सुरक्षित यातायात, जिम्मेदार नागरिकता और नशा मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिसमें जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, अभिभावकों और आम नागरिकों का सहयोग भी लगातार मिल रहा है।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0