LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
29 Jun 2026
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले— संत कबीर के आदर्शों पर चलकर समाज में समरसता और सेवा की भावना होगी मजबूत, राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने कहा— कबीर का संदेश इन्फ्लुएंसर मीट से दुनिया तक पहुंचेगी छत्तीसगढ़ की पहचान, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर चमकेगा प्रदेश का पर्यटनसेवा सेतु पोर्टल से बदली ग्रामीण की तकदीर, घर बैठे मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र, रोजगार के खुले नए अवसरराज्यसभा के सभापति श्री सीपी राधाकृष्णन ने नवनिर्वाचित और पुनर्निर्वाचित सदस्यों को दिलाई शपथ: संसद भवन में सात सदस्यों ने ग्रहण की सदस्यतागांधीनगर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम फैमिली केयर ट्रैकर पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया, बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक,

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले— संत कबीर के आदर्शों पर चलकर समाज में समरसता और सेवा की भावना होगी मजबूत, राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने कहा— कबीर का संदेश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले— संत कबीर के आदर्शों पर चलकर समाज में समरसता और सेवा की भावना होगी मजबूत, राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने कहा— कबीर का संदेश
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले— संत कबीर के आदर्शों पर चलकर समाज में समरसता और सेवा की भावना होगी मजबूत, राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने कहा— कबीर का संदेश । फोटो: आज का दिन न्यूज़

संत कबीर के आदर्श आज भी समाज और राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक, सोनपैरी आश्रम में भव्य जयंती महोत्सव आयोजित

रायपुर, 29 जून 2026। राजधानी रायपुर के सोनपैरी स्थित सद्गुरु कबीर आश्रम में सोमवार को संत कबीर जयंती महोत्सव श्रद्धा, आस्था और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू शामिल हुए। सभी अतिथियों ने संत कबीर के विचारों को आज के समय में भी समाज और राष्ट्र के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत गुरु असंग देव के आशीर्वाद से हुई। अतिथियों ने आश्रम परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

गुरु असंग देव ने कहा कि संत कबीर ने समाज से पाखंड, कुरीतियों और आडंबर को समाप्त करने का संदेश दिया। उन्होंने सेवा, परमार्थ, गौसेवा, वृक्षारोपण और ग्राम विकास को समाज निर्माण का आधार बताते हुए कहा कि इन्हीं मूल्यों के माध्यम से समाज में प्रेम, शांति और आत्मिक संतोष स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जिन क्षेत्रों में कभी नक्सलवाद का प्रभाव था, वहां आज शांति और विकास का नया दौर दिखाई दे रहा है।Example Image

कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत ने अपने संबोधन में कहा कि संत कबीर का सत्य, समरसता, मानव सेवा और सद्भाव का संदेश आज भी पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि संत कबीर ने जात-पात, ऊंच-नीच और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता की सेवा का मार्ग दिखाया, जो वर्तमान समय में और भी अधिक प्रासंगिक हो गया है। उन्होंने सोनपैरी कबीर आश्रम द्वारा शिक्षा, गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण, जैविक खेती और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ संत कबीर की तपोभूमि है और उनका बचपन कबीरपंथी समाज के बीच बीता है। उन्होंने कहा कि संत कबीर ने अपना संपूर्ण जीवन समाज में फैली कुरीतियों, छुआछूत और आडंबर के विरुद्ध जनजागरण में समर्पित किया। उनके आदर्शों पर चलकर समाज में समरसता, भाईचारे और सेवा की भावना को और मजबूत किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 10 लाख से अधिक आवास पूर्ण हो चुके हैं। पीएम जनमन योजना, महतारी वंदन योजना, श्रीरामलला दर्शन योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना तथा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेशवासियों को मिल रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि आम नागरिकों की शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की अवधि तीन माह बढ़ाने की घोषणा भी की, जिससे अधिक उपभोक्ता सरचार्ज माफी और अन्य प्रावधानों का लाभ लेकर अपने लंबित बिजली बिलों का भुगतान कर सकेंगे।Example Image

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि संत कबीर की वाणी ने समाज को छुआछूत, पाखंड और सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध जागरूक किया। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि संत कबीर ने सत्य, सेवा और सादगी का जो मार्ग दिखाया, वह आज भी समाज और राष्ट्र के कल्याण का आधार है।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक इंद्र कुमार साहू, डॉ. रामप्रताप सिंह, विशेषर पटेल, चंदूलाल साहू, अमरजीत छाबड़ा, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, अखिलेश सोनी सहित बड़ी संख्या में संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि एवं कबीरपंथी अनुयायी उपस्थित रहे।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0