Chhattisgarh Crime : आस्था स्थल में चोरी...देवी के छत्र सहित लगभग 2 लाख की चोरी... पढ़ें पूरी खबर

कोरबा : जिलान्तर्गत नगर पंचायत पाली में चोरी का सिलसिला अनवरत जारी है। जानकारी के अनुसार गत रात्रि नगर पंचायत पाली के आस्था स्थल में चोर द्वारा घुस ताला तोड़कर चांदी के छत्र, मुकुट, अन्य आभुषण सहित दान पेटी ले गए। इसकी रिपोर्ट पाली थाने में दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत पाली के वार्ड क्रमांक 1 मादन रोड मुख्य मार्ग स्थित आस्था स्थल में पुजारी पंडित प्रमोद तिवारी प्रतिदिन की भांति रात 9 बजे आस्था स्थल का कपाट बंद कर घर चले गए। जो पुनः प्रातःकालीन पूजा अर्चना के लिए आस्था स्थल पहुँचे। मुख्य दरवाजा खोल कर अंदर प्रवेश करते ही उसका माथा ठनक गया।
वहीं, आस्था स्थल के गर्भगृह का ताला टूटा हुआ था। पास में एक त्रिशूल पड़ा हुआ मिला। आस्था स्थल के अंदर प्रवेश करने पर माता काली की प्रतिमा पर छत्र, मुकुट सहित अन्य देवी- देवताओं के छत्र और मुकुट, गहने आदि गायब थे। वहीं दान पेटी भी नहीं दिखी। इसकी खबर उन्होंने आस्था स्थल के मुख्य संचालक राजेंद्र गुप्ता को देते हुए पाली पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पाली पुलिस ने आस्था स्थल मुआयना कर इसकी उच्च अधिकारियों को सूचना दी। इस सूचना केउच्च अधिकारियों को सूचना दी। इस सूचना के पश्चात कुछ घंटे बाद डाक स्क्वायड की टीम घटना स्थल पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण करी। डॉग ने आस्था स्थल के पीछे कुछ दूरी पर घनी झाडिय़ों में दान पेटी को देखा। जो खुला था और दान की रकम गायब थी।
फिलहाल, अनुमान लगाया जा रहा हैं की आस्था स्थल के दरवाजे को तोड़कर चोरों ने आस्था स्थल के अंदर प्रवेश किया है। पाली क्षेत्र मे विगत 3 महीने में छोटी- बड़ी चोरी की कई घटनाएं हुईं है।