रायपुर, 22 जून 2026
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय आवास मेला-2025 के विशेष लक्की ड्रॉ का सफल आयोजन किया गया। इस ड्रॉ में बड़ी संख्या में हितग्राहियों के बीच आकर्षक पुरस्कारों की बरसात हुई।
बम्पर पुरस्कार पर पूजा बरेठ का कब्जा
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की पूजा बरेठ ने अटल विहार योजना, दानसरा में एल.आई.जी. भवन क्रमांक-32 बुक कराकर मारुति स्विफ्ट कार जीत ली।
अन्य प्रमुख विजेता:
होंडा शाइन मोटरसाइकिल — कोरबा के रवि प्रकाश राठौर (गोकुल नगर, खरमोरा)
होंडा एक्टिवा स्कूटी — कृष्ण कुमार (कोरबा)
रेफ्रिजरेटर — श्रीमती सुषमा गुप्ता एवं श्री अरुण कुमार प्रधान
वाशिंग मशीन — श्री ओम सोनी एवं श्रीमती रेणुका घृतलहरे
एलईडी टीवी — श्री गजेन्द्र कुमार यादव एवं श्री संजीत कुमार साह
पारदर्शी और निष्पक्ष ड्रॉ
मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव और आयुक्त श्री अवनीश शरण की उपस्थिति में लॉटरी पद्धति से पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हितग्राही और पत्रकार मौजूद रहे।
25 जून को होगा पुरस्कार वितरण
सभी विजेताओं को उपहार वितरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा। यह समारोह 25 जून 2026 को सर्किट हाउस, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित होगा।
मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि मंडल गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराने और हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यरत है। आयुक्त श्री अवनीश शरण ने हितग्राहियों का आभार व्यक्त करते हुए अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी।




पाठकों की टिप्पणियां 0