Big News : पीएम नरेंद्र मोदी ने इंदिरा गांधी का तोड़ा रिकॉर्ड.! अब निशाने पर पंडित जवाहर लाल नेहरू..पढ़ें पूरी ख़बर

Big News : पीएम नरेंद्र मोदी ने इंदिरा गांधी का तोड़ा रिकॉर्ड.! अब निशाने पर पंडित जवाहर लाल नेहरू..पढ़ें पूरी ख़बर

Big News : प्रधानमंत्री के निशाने पर देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड है। पंडित जवाहर लाल नेहरू सबसे लंबे वक्त तक लगातार देश के प्रधानमंत्री के पद पर रहे थे। पंडित जवाहर लाल नेहरू 16 साल और 286 दिनों तक लगातार इस पद पर थे।

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी अक्टूबर 2001 से मई 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। वे सबसे लंबे समय तक गुजरात का मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं। अब प्रधानमंत्री बनकर रिकॉर्ड बनाया है। पीएम मोदी 2014 से अपने पद पर बने हुए हैं। उन्होंने 25 जुलाई 2025 को अपने कार्यकाल के 4078 दिन पूरे कर लिए हैं। इस तरह मोदी ने इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ दिया है।

देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले तीन नेता

दरअसल, पंडित नेहरू 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक प्रधानमंत्री पद पर रहे थे। वे करीब 16 साल और 9 महीने इस पद पर रहे। इंदिरा गांधी 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक प्रधानमंत्री रहीं। उन्होंने 11 साल और 2 महीने लगातार इस पद पर रहकर रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि अब प्रधानमंत्री मोदी भी इसी लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वे 26 मई 2014 से और अभी तक पीएम के पद पर हैं।

आजादी के बाद पैदा हुए पहले प्रधानमंत्री मोदी

फिलहाल, पीएम मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो आजादी के बाद जन्मे हैं और सबसे लंबे समय तक अपने पद पर रहे। वे पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री भी हैं। पीएम मोदी पूर्ण बहुमत के बाद लगातार पद पर रहने वाले पहले नेता भी हैं। पंडित नेहरू के बाद वे एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने किसी पार्टी के नेता के रूप में लगातार तीन आम चुनाव जीते हैं। मोदी किसी गैर हिंदी भाषी राज्य से सबसे लंबे समय तक पीएम रहने वाले नेता भी हैं।