Big Breaking : दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने मनाया ओणम..महिलाओं के साथ किया नृत्य..पढ़ें पूरी ख़बर

Big Breaking : दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने मनाया ओणम..महिलाओं के साथ किया नृत्य..पढ़ें पूरी ख़बर

Big Breaking News : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने सरकारी आवास पर रविवार को ओणम पर्व मनाया। उन्होंने महिलाओं के साथ नृत्य किया। ओणम केरल की संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण त्योहार है। इस साल यह पर्व 26 अगस्त से 5 सितंबर तक मनाया जा रहा है।

 

वहीं, उन्होंने इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा कि ओणम सौहार्द, समृद्धि और कृतज्ञता का शाश्वत पर्व है। एक ऐसा अवसर जो हृदय को आनंद और एकता के बंधन में जोड़ता है। आज मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में ओणम उत्सव की उल्लासपूर्ण झलक देखने को मिली। सभी को ओणम की हार्दिक शुभकामनाएँ। यह पर्व हर घर में शांति, समृद्धि और सुख लेकर आए।

 

दरअसल, इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने केरल की सांस्कृतिक वेष-भूषा में आए कलाकारों का स्वागत करते हुए उनके साथ खुशियां बाटीं। साथ ही, मुख्यमंत्री के साथ पर्व मनाते हुए कलाकारों ने भी खुशी जाहिर की।

 

 

फिलहाल, इस दौरान पर्व की प्रमुखता के अनुसार, फूलों से सजे पुष्पकम बनाए गए थे। केरल की पारंपरिक वेशभूषा में बच्चों के साथ नृत्य प्रदर्शन का आनंद लिया। अपने संबोधन में, रेखा गुप्ता ने कहा, ‘ओणम एकता और समृद्धि का प्रतीक है। दिल्ली में सभी संस्कृतियों का सम्मान हमारी ताकत है।’ उन्होंने दिल्लीवासियों को ओणम की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।