अम्बिकापुर : मनरेगा अंतर्गत आजीविका डबरी से जल संरक्षण और आजीविका को मिलेगा आधार
स्थायी जल स्रोत और आयवर्धक गतिविधियों को मिलेगा अवसर
जिले में मनरेगा अंतर्गत आजीविका डबरी का निर्माण कर ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण के साथ-साथ सिंचाई एवं आजीविका के स्थायी साधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस पहल से किसानों और ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने की दिशा में सार्थक प्रयास किया जा रहा है।
अम्बिकापुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम कुल्हाड़ी निवासी ग्रामीण भानु ने बताया कि उनकी माता श्रीमती रामकली के नाम से स्वीकृत आजीविका डबरी का निर्माण किया जा रहा है। डबरी निर्माण की लागत 1 लाख 99 हजार है, जिसमें से लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। डबरी के पूर्ण होने से वर्षा जल का संरक्षण होगा तथा सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे साग-भाजी उत्पादन एवं मक्षली पालन जैसे आयवर्धक कार्य किए जाएंगे, जिससे परिवार की आमदनी बढ़ेगी। उन्होंने कहा आजीविका डबरी से खेती के साथ-साथ वैकल्पिक आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है।
कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में जिले के ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के उद्देश्य से योजना अन्तर्गत कार्य संचालित किए जा रहे हैं। जिले में लगभग 403 आजीविका डबरियों का निर्माण कराया जा रहा है। जिसका उद्देश्य जल संरक्षण को प्रोत्साहित करते हुए ग्रामीणों को आजीविका के साधन उपलब्ध कराना है। इस आजीविका डबरी से ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन एवं आत्मनिर्भरता को नई दिशा मिलेगी।
Aaj ka din 












