LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
15 Aug 2026
ब्रेकिंग

अम्बिकापुर: संभाग स्तरीय सूचना का अधिकार अधिनियम कार्यशाला आयोजित

अम्बिकापुर: संभाग स्तरीय सूचना का अधिकार अधिनियम कार्यशाला आयोजित
अम्बिकापुर: संभाग स्तरीय सूचना का अधिकार अधिनियम कार्यशाला आयोजित। फोटो: आज का दिन न्यूज़

आरटीआई आवेदनों के निराकरण, समय-सीमा में जानकारी प्रदाय एवं ऑनलाइन जानकारी अपडेट करने की दी गई जानकारी

अम्बिकापुर 03 अगस्त 2026

  संभाग स्तरीय सूचना का अधिकार अधिनियम कार्यशाला का आयोजन  जिला पंचायत सभाकक्ष अंबिकापुर में किया गया। कार्यशाला में सरगुजा संभाग के सभी 6 जिलों से जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, पंचायत सचिव, संकाय सदस्य एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

कार्यशाला में राज्य सूचना आयोग से अवर सचिव श्रीमती गीता दीवान, श्री अतुल वर्मा, संयुक्त संचालक ैप्त्क् निमोरा श्रीमती सीमा मिश्रा, उपायुक्त (विकास) सरगुजा संभाग श्री राजकुमार खुंटे, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शारदा अग्रवाल, उप संचालक पंचायत श्रीमती रितु साहू एवं सहायक परियोजना अधिकारी श्री कुबेर सिंह उरेती सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
राज्य सूचना आयोग से उपस्थित अधिकारियों द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों एवं नियमों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यशाला में आरटीआई आवेदनों के निराकरण के दौरान आने वाली समस्याओं, अधिनियम की उपयोगिता, निर्धारित समय-सीमा में आवेदकों को जानकारी उपलब्ध कराने तथा ऑनलाइन जानकारी को नियमित रूप से अपडेट करने के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।

Advertisement
Ads3articlepage

इस दौरान संभाग के 6 जिलों से आए जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं पंचायत सचिवों ने अपने कार्यस्थल पर सूचना का अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन के दौरान आने वाली व्यवहारिक समस्याओं एवं उनके निराकरण के संबंध में चर्चा की। अधिकारियों द्वारा प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का समाधान करते हुए आरटीआई अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कार्यशाला का उद्देश्य सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रावधानों के प्रति अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समझ को और अधिक सुदृढ़ करना तथा आवेदनों का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निराकरण सुनिश्चित करना रहा।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0