LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
15 Aug 2026
ब्रेकिंग

सड़कों पर आवारा मवेशियों पर प्रशासन सख्त, सड़क पर पशु छोड़ने वालों पर होगी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई,

सड़कों पर आवारा मवेशियों पर प्रशासन सख्त, सड़क पर पशु छोड़ने वालों पर होगी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई,
सड़कों पर आवारा मवेशियों पर प्रशासन सख्त, सड़क पर पशु छोड़ने वालों पर होगी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

मनेंद्रगढ़ में एसडीएम लिंगराज सिदार की अध्यक्षता में बैठक, पशुपालकों और जनप्रतिनिधियों को दिए गए सख्त निर्देश,

मनेंद्रगढ़, 03 अगस्त 2026। एमसीबी जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन ने सड़कों पर आवारा मवेशियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में 1 अगस्त को जनपद पंचायत सभा कक्ष में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लिंगराज सिदार की अध्यक्षता में पशुपालकों, जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़कों पर खुले घूमने वाले मवेशियों से होने वाली दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रभावी कार्रवाई की रणनीति तैयार की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम लिंगराज सिदार ने कहा कि सड़कों पर खुले छोड़े गए मवेशी यातायात व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों सहित प्रमुख मार्गों पर मवेशियों की मौजूदगी के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों की जान-माल को खतरा पैदा हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब ऐसे मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पशुपालकों को दी सख्त चेतावनी

एसडीएम ने सभी पशुपालकों से अपने मवेशियों को खुले में छोड़ने के बजाय सुरक्षित स्थानों पर रखने और उनके उचित रखरखाव की व्यवस्था करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई पशुपालक अपने मवेशियों को सड़क पर खुला छोड़ता पाया गया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा और आवश्यकतानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की यह कार्रवाई किसी को परेशान करने के लिए नहीं, बल्कि जनहित, सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की जा रही है।

हाईकोर्ट के निर्देशों और शासन के नियमों का होगा पालन

बैठक में अधिकारियों ने पशुपालकों एवं जनप्रतिनिधियों को न्यायालय के निर्देशों तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सड़कों से आवारा मवेशियों की समस्या समाप्त करना प्रशासन, स्थानीय निकाय, पशुपालकों और आम नागरिकों की साझा जिम्मेदारी है। प्रशासन लगातार निगरानी रखेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

Advertisement
Ads3articlepage

चलाया जाएगा विशेष अभियान

प्रशासन ने बताया कि नगर पालिका, पशु चिकित्सा विभाग और अन्य संबंधित विभागों के समन्वय से विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जाएगा तथा पशुपालकों को जागरूक किया जाएगा। आम नागरिकों से भी अपील की गई कि यदि कहीं सड़क पर आवारा मवेशी दिखाई दें तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन या संबंधित विभाग को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

जनप्रतिनिधियों ने किया प्रशासन का समर्थन

बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन की पहल का समर्थन करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने पशुपालकों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और मवेशियों को सड़कों पर खुला न छोड़ने की अपील की, ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और नागरिकों को सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध हो।

बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव, पार्षदगण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, पशु चिकित्सा विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में पशुपालक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Advertisement
15-augstslides11
15-augstslides10
15-augstslides9
15-augstslides8
15-augstslides7
15-augstslides6
15-augstslides5
15-augstslides1
15-augstslides
Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0