शासकीय कार्यालयों में उपस्थिति सुनिश्चित करने आधार-सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली होगी लागू..
नदीम खान
सूरजपुर/ 05 दिसंबर 2025/आधार-सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (Aadhaar Enabled Biometric Attendance System — AEBAS) के सफल क्रियान्वयन हेतु आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शासन के निर्देशानुसार 01 जनवरी 2026 से समस्त विभागाध्यक्ष, संभागायुक्त एवं कलेक्टोरेट में AEBAS प्रणाली लागू की जाएगी।
प्रशिक्षण के दौरान Attendance के लिए Self Registration की in-hand प्रशिक्षण प्रदान की गई, जिसमें संयुक्त जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। साथ ही AEBAS ऐप का इंस्टॉलेशन (App Installation) भी कराया गया।जिसके माध्यम से पंजीकरण के बाद कर्मचारी प्रतिदिन अपनी उपस्थिति ऐप के माध्यम से मार्क करेंगे।
AEBAS प्रणाली लागू होने से उपस्थिति व्यवस्था अधिक पारदर्शी, सटीक और डिजिटल रूप में संचालित होगी। इससे समय प्रबंधन में सुधार होगा तथा कार्य प्रणाली में अनुशासन एवं दक्षता बढ़ेगी।
Aaj ka din 












