विद्युत विभाग की त्वरित कार्रवाई से सुधार हुआ झरियाडिप्पा में क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन,नया खंभा लगाकर बहाल की गई आपूर्ति

विद्युत विभाग की त्वरित कार्रवाई से सुधार हुआ झरियाडिप्पा में क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन,नया खंभा लगाकर बहाल की गई आपूर्ति

जेसीबी कार्य के दौरान क्षति के बाद मौके पर पहुंचकर किया गया त्वरित निराकरण

जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, कुनकुरी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम झरियाडिप्पा में क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन की सूचना प्राप्त होने पर बिजली लाइन को सुधारकर सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया है। विद्युत विभाग के कुनकुरी कार्यपालन यंत्री ने बताया कि 22 मार्च 2026 की रात्रि में एक मकान निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी मशीन से गिट्टी उठाने के समय लापरवाहीवस विद्युत खंभा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे विद्युत तार जमीन पर गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग का अमला तत्काल मौके पर पहुंचा और सुरक्षा की दृष्टि से लाइन को तुरंत बंद कर क्षेत्र को सुरक्षित किया गया। इसके पश्चात विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त खंभे को हटाकर नया खंभा स्थापित किया गया तथा विद्युत लाइन को दुरुस्त कर पुनः चालू कर दिया गया। पूरी प्रक्रिया त्वरित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न की गई, जिससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति शीघ्र बहाल हो सकी। 

        विभाग द्वारा मामले की जांच करते हुए संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई है। विद्युत विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि निर्माण कार्य के दौरान विद्युत लाइनों एवं खंभों के समीप विशेष सावधानी बरतें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।