LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
16 Sep 2026
ब्रेकिंग

विश्व स्तनपान सप्ताह: के.बी. पटेल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में जागरूकता अभियान, स्वस्थ शिशु-स्वस्थ समाज का दिया संदेश,

विश्व स्तनपान सप्ताह: के.बी. पटेल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में जागरूकता अभियान, स्वस्थ शिशु-स्वस्थ समाज का दिया संदेश,
विश्व स्तनपान सप्ताह: के.बी. पटेल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में जागरूकता अभियान, स्वस्थ शिशु-स्वस्थ समाज का दिया संदेश,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

रंगोली, पोस्टर प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक और स्वास्थ्य शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों ने बताया स्तनपान का महत्व,

चिरमिरी | 2 अगस्त 2026।

विश्व स्तनपान सप्ताह (1 से 7 अगस्त) के अवसर पर के.बी. पटेल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, चिरमिरी में सप्ताहभर चलने वाले जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं एवं आमजन को स्तनपान के महत्व, शिशु पोषण और मातृ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने रंगोली, पोस्टर प्रदर्शनी, स्वास्थ्य शिक्षा, नुक्कड़ नाटक एवं पोषण परामर्श के माध्यम से स्तनपान के लाभों का संदेश दिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने बताया कि जन्म के बाद पहले छह माह तक शिशु को केवल माँ का दूध देना चाहिए तथा दो वर्ष या उससे अधिक समय तक पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखना बच्चे के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।

Example Image

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रियांशु सिंह थॉमस ने कहा कि माँ का दूध शिशु के लिए संपूर्ण एवं प्राकृतिक आहार है। इससे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और कुपोषण सहित कई बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है। उन्होंने "स्वस्थ शिशु, स्वस्थ समाज" का संदेश देते हुए सभी से स्तनपान के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि 1 से 7 अगस्त तक विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों और समुदाय को स्तनपान के महत्व से अवगत कराया जाएगा, ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सके।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0