आज होगा 2 बड़े नक्सली कमांडरों का सरेंडर? डिप्टी CM विजय शर्मा के बयान के बाद अटकलें तेज

आज होगा 2 बड़े नक्सली कमांडरों का सरेंडर? डिप्टी CM विजय शर्मा के बयान के बाद अटकलें तेज

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का नक्सलवाद को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. कवर्धा में मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि अब नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. उन्होंने दावा किया कि कल एक ऐसा अहम विषय सामने लाया जाएगा, जो नक्सलवाद के ताबूत की अंतिम कील साबित होगा.

’31 मार्च को सशस्त्र नक्सलवाद समाप्त हो जाएगा’

उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सरकार की रणनीति और लगातार चल रही कार्रवाई के चलते 31 मार्च 2026 तक पूरे छत्तीसगढ़ से सशस्त्र नक्सलवाद समाप्त हो जाएगा. उनके इस बयान के आधार पर यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि एक-दो बड़े नक्सली कमांडर जो ऐक्टिव बचे हुए है आने वाले एक-दो दिनों में आत्मसमर्पण कर सकते हैं, जो इस अभियान में बड़ा मोड़ साबित हो सकता है. यह बयान राज्य की सुरक्षा नीति और नक्सल विरोधी अभियान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और निर्णायक दावा माना जा रहा है.

31 मार्च 2027 तक सेंट्रल फोर्सेज वापस जाएंगी

इसके पहले छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने नक्सलवाद पर बात करते हुए बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद को खत्म करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2026 रखी है. लेकिन 31 मार्च 2027 तक सेंट्रल फोर्सेज वापस चली जाएंगी.