LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
05 Oct 2026
ब्रेकिंग
₹1000 की मदद को ईश्वरी ने बनाया कमाई का जरिया, घर के पीछे सब्जी-बाड़ी से बढ़ाई परिवार की आमदनीयुवाओं के लिए बड़ा मौका: रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 8 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तीसिंगापुर के मंडाई मॉडल से छत्तीसगढ़ के जंगलों को ग्लोबल टूरिज्म से जोड़ने की तैयारी, साय बोले-हूबहू नकल नहीं, स्थानीय जरूरतों के मुताबिक बनेगा मॉडल’नेत्रहीन छात्रों को तकनीक से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की पहल, आमाखेरवा विद्यालय में दिव्यांगजन मूल्यांकन शिविरवडनगर से वाराणसी जा रही ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा का छत्तीसगढ़ में भव्य स्वागत, नेताम-जायसवाल और चंपा देवी पावले ने बढ़ाया यात्रियों का उत्साह

वडनगर से वाराणसी जा रही ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा का छत्तीसगढ़ में भव्य स्वागत, नेताम-जायसवाल और चंपा देवी पावले ने बढ़ाया यात्रियों का उत्साह

वडनगर से वाराणसी जा रही ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा का छत्तीसगढ़ में भव्य स्वागत, नेताम-जायसवाल और चंपा देवी पावले ने बढ़ाया यात्रियों का उत्साह
वडनगर से वाराणसी जा रही ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा का छत्तीसगढ़ में भव्य स्वागत, नेताम-जायसवाल और चंपा देवी पावले ने बढ़ाया यात्रियों का उत्साह। फोटो: आज का दिन न्यूज़

मनेंद्रगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष की जनसेवा पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुजरात के वडनगर से उत्तरप्रदेश के वाराणसी तक निकाली जा रही बाइक यात्रा का छत्तीसगढ़ की सीमा में आत्मीय स्वागत किया गया।

मनेंद्रगढ़ से कोरिया जिले की ओर बढ़ रही बाइक यात्रा के छत्तीसगढ़ प्रवेश द्वार पर कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं एमसीबी जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले ने बाइक यात्रियों से भेंट की। नेताओं ने यात्रियों से यात्रा के उद्देश्य और अब तक के सफर की जानकारी ली तथा आगामी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

बताया गया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकारों को मजबूत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के संकल्प और विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। इसी संदेश को व्यापक स्तर पर पहुंचाने के उद्देश्य से बाइक यात्रा गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही है।

छत्तीसगढ़ की सीमा में पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाइक यात्रियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इसके बाद बाइक यात्रा को कोरिया जिले की सीमा तक पहुंचाया गया, जहां से यात्रियों ने अपनी यात्रा आगे जारी रखी।

इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीयजन उपस्थित रहे। बाइक यात्रियों के उत्साह और समर्पण की सराहना करते हुए इसे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin

Admin

पाठकों की टिप्पणियां 0